IND vs SA T20 Series: टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक पंड्या की वापसी-शुभमन गिल होंगे उप-कप्तान

By : Ark Sahuliyar
IND vs SA T20 Series: टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक पंड्या की वापसी-शुभमन गिल होंगे उप-कप्तान

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. दक्षिण अफ्रीका अपनी टीम पहले ही घोषित कर चुका है. चयनकर्ताओं ने इस बार हार्दिक पंड्या को टीम में जगह देते हुए उनकी वापसी सुनिश्चित की है, जबकि शुभमन गिल उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे.

गौरतलब है कि गिल को कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट के दौरान गर्दन में चोट लगी थी. हालांकि, बीसीसीआई ने साफ किया है कि उनकी अंतिम उपलब्धता COE (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) से मिलने वाली फिटनेस मंजूरी पर निर्भर करेगी. यह टी20 सीरीज अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. माना जा रहा है कि इस सीरीज के लिए चुने गए खिलाड़ियों में से ही अधिकांश को वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया जाएगा.

भारत का टी20 स्क्वॉड:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर.

ये भी पढ़ें- ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का बड़ा ऐलान, 30% बढ़ाया जाएगा मनरेगा कर्मियों का मानदेय 
 
संबंधित सामग्री

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

मवेशी के साथ मारपीट का विरोध करना पड़ा भारी, सभी आरोपियों ने कथित रूप से लाठी-डंडे से महिला के साथ की मारपीट की

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

स्मृति मंधाना की अर्द्धशतकीय और रिचा घोष व शेफाली की धुआंधार पारियों की बदलौत श्रीलंका महिला टीम को दिया है 217 रनों का लक्ष्य

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने और बिना ब्लर किए वीडियो वायरल करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित, एफआईआर की होगी कार्रवाई।

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

खंडपीठ ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं रहा