न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बिजनौर जिले में सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि गांव सिरधनी निवासी एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और शहर की एक हिंदू नाबालिग लड़की से दोस्ती कर ली.
धर्म छुपाया
जानकारी के अनुसार युवक ने अपना नाम और धर्म छुपाते हुए अमन नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था. लड़की उसे हिंदू युवक समझकर उससे बातचीत करती रही. धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने के बाद युवक ने कथित तौर पर चैट और फोटो वायरल करने की धमकी देकर लड़की पर जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. मना करने पर उसे लगातार धमकियां दी जाने लगीं और मिलने के लिए बुलाने की कोशिश भी की गई.
परेशान लड़की ने बजरंग दल से संपर्क कर पूरी आपबीती बताई
घटना से परेशान लड़की ने बजरंग दल के जिला संयोजक अरुण चौधरी से संपर्क कर पूरी आपबीती बताई. इसके बाद उनकी मदद से एक योजना बनाई गई. लड़की ने युवक को शहर के एक चौराहे पर मिलने के लिए बुलाया. जैसे ही युवक वहां पहुंचा और दबाव बनाने लगा, मौके पर मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया.
लड़की की तहरीर पर मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी युवक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसमें चैट और बातचीत से जुड़े सबूत मिलने की बात कही जा रही है. लड़की की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है.एसपी सिटी कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि संगठन के कुछ लोग युवक को थाने लेकर आए थे. जांच में सामने आया कि आरोपी ने नाम बदलकर नाबालिग से दोस्ती की और उस पर दबाव बनाया. तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें- असम चुनाव की तैयारी में जुटी JMM, प्रतिनिधिमंडल अगले सप्ताह करेगा राज्य का दौरा
बिजनौर में फर्जी Instagram ID से नाबालिग हिन्दू लड़की को ब्लैकमेल करने का आरोप, युवक गिरफ्तार
संबंधित सामग्री
सिमडेगा: शहरी क्षेत्र केलाघाघ के करीब पहुंचा 25 हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग और पुलिस अलर्ट
हाथियों का झुंड केलाघाघ के चिमटी घाट के आसपास विचरण कर रहा था.
चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज
आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.
करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार
रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा
एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा
कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई