IBPS RRB Clerk Prelims 2025 का रिजल्ट जारी, अब 1 फरवरी को होगी मेंस परीक्षा

IBPS RRB Clerk Prelims 2025 का रिजल्ट जारी, अब 1 फरवरी को होगी मेंस परीक्षा

ibps rrb clerk prelims 2025 का रिजल्ट जारी अब 1 फरवरी को होगी मेंस परीक्षा

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई हैं. Institute of Banking Personnel Selection (IBPS) ने RRB Clerk (Office Assistant) Prelims Result 2025 जारी कर दिया हैं. परीक्षा में शामिल लाखों उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट आने के साथ ही सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का रास्ता साफ हो गया हैं. 

कब हुई थी प्रीलिम्स परीक्षा?
आईबीपीएस की ओर से आरआरबी क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025 को देशभर में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए थे, जो लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे.

अब आगे क्या होगा
प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे. आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क की मुख्य परीक्षा 1 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के आधार पर ही अंतिम चयन किया जाएगा.

भर्ती प्रक्रिया का पूरा ढांचा
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती प्रक्रिया में केवल दो चरण होते है:

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  • मुख्य परीक्षा (Mains)

इस पद के लिए किसी प्रकार का इंटरव्यू नहीं होता यानी उम्मीदवारों का अंतिम चयन पूरी तरह मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों पर निर्भर करेगा.

रिजल्ट कैसे करें चेक
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते है:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
  • होम पेज पर RRB Clerk (Office Assistant) Prelims Result 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट या सेव कर लें.

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
जो अभ्यर्थी प्रीलिम्स में सफल हुए है, उन्हें बिना देर किए मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, क्योंकि परीक्षा की तारीख नजदीक हैं. साथ ही एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड और अन्य जरूरी अपडेट के लिए नियमित रूप से आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को देशभर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) में क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट) के पद पर नियुक्ति मिलेगी. यह नौकरी न केवल स्थिर बल्कि सम्मानजनक करियर का भी बेहतर अवसर मानी जाती हैं.

यह भी पढ़े: मुरादाबाद: हिंदू छात्रा को जबरन बुर्का पहनाने का आरोप, पांच मुस्लिम लड़कियों पर FIR, जांच में जुटी पुलिस
 

संबंधित सामग्री

फुटबॉल खेलते समय गिरे सांसद रिकी एजे सिंकॉन, अस्पताल में निधन, मेघालय में शोक की लहर

देश-विदेश

फुटबॉल खेलते समय गिरे सांसद रिकी एजे सिंकॉन, अस्पताल में निधन, मेघालय में शोक की लहर

नवादा में AK मार्बल शोरूम में चोरों ने की लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज भी उड़ा ले गए

बिहार

नवादा में AK मार्बल शोरूम में चोरों ने की लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज भी उड़ा ले गए

बिहार

'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत निकाली गई रैली, 16 राज्यों के स्वयंसेवकों ने दिया विविधता में एकता का संदेश

सत्ता पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस मामले में सामने आया राजू तिवारी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

बिहार

सत्ता पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस मामले में सामने आया राजू तिवारी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

झारखंड

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन