न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यात्रियों से भरी एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है. जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये है. यह दुर्घटना आंध्रप्रदेश के मारेडमिल्ली घाट में हुई है. दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक टीमों के साथ स्थानीय लोग याात्रियों के राहत और बचाव कार्य में जुट गये. प्रशासनिक टीम और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
हादसे के बारे में अब तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार, बस अरुकु से रायलसीमा के चित्तूर जा यह बस जब मारेडमिल्ली घाट पहुंची, बस अनियंत्रित हो गयी और गहरी खाई में जा गिरी. फिर भी पुलिस मामले दुर्घटना की जांच में जुट गयी है और हादसे के बारे में और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है.
इस बीच, हादसे की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उचित मुआवजे की अपील की है.
यह भी पढ़ें: आर्थिक असमानता में जमीन आसमान का अंतर! देश के 10% अमीरों के पास दो-तिहाई संपत्ति, 1% के पास 40%