न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज फहरा दिया हैं. इस मौके पर पीएम मोदी के साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहे. इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.
आज अयोध्या का माहौल अत्यंत भक्तिमय और उत्सवपूर्ण हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज फहराने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं. यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी ऐतिहासिक माना जा रहा हैं.
पीएम मोदी ने दिल्ली से महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचकर वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से साकेत महाविद्यालय का दौरा किया. साकेत महाविद्यालय से वे सड़क मार्ग के जरिए रोड शो के रूप में राम मंदिर की ओर बढ़े, जहां हजारों साधु-संत और श्रद्धालु उनकी उपस्थिति में शामिल हुए. मंदिर परिसर में दोपहर 12 बजे होने वाला भगवा ध्वजारोहण इस मंदिर निर्माण की पूर्णता का प्रतीक है और इसे एक बड़े सांस्कृतिक उत्सव के रूप में देखा जा रहा हैं. सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी है और मंदिर परिसर में प्रवेश केवल क्यूआर कोड वाले आमंत्रित मेहमानों को ही मिलेगा.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने साझा किया भावुक संदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ऐतिहासिक अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा, "सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का यह दिव्य संदेश पूरे भारतवर्ष में अदम्य आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा हैं. करोड़ों रामभक्तों की आस्था, तपस्या और प्रतीक्षा आज एक नए शिखर पर प्रतिष्ठित होने जा रही हैं. राष्ट्र आज राममय है, धर्ममय हैं."
सप्तपुरियों में श्रेष्ठ श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कर-कमलों से भव्य भगवा ध्वज का आरोहण होने जा रहा है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 25, 2025
सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का यह दिव्य संदेश पूरे भारतवर्ष में अदम्य आध्यात्मिक आत्मिक… pic.twitter.com/pYVxzOdAug
यह भी पढ़े: इथियोपिया के ज्वालामुखी की राख का असर दिल्ली से राजस्थान तक, कई उड़ानें रद्द.. DGCA अलर्ट पर