मुरादाबाद: हिंदू छात्रा को जबरन बुर्का पहनाने का आरोप, पांच मुस्लिम लड़कियों पर ...

मुरादाबाद: हिंदू छात्रा को जबरन बुर्का पहनाने का आरोप, पांच मुस्लिम लड़कियों पर FIR, जांच में जुटी पुलिस

मुरादाबाद हिंदू छात्रा को जबरन बुर्का पहनाने का आरोप पांच मुस्लिम लड़कियों पर fir जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मुरादाबाद के बिलारी तहसील अंतर्गत साहुकुंज कॉलोनी में संचालित एक कोचिंग सेंटर से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.वीडियो में आरोप है कि पांच मुस्लिम लड़कियां एक हिंदू छात्रा को रास्ते में बुर्का पहनने के लिए मजबूर कर रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला.
थाना बिलारी में देवेश चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी बहन को पांच मुस्लिम लड़कियों ने पहले बुर्का पहनने के लिए विवश किया और फिर उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया. शिकायत में इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई हैं. बताया गया कि सभी आरोपी लड़कियां साहुकुंज कॉलोनी के ही एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती हैं.

कॉलोनीवासियों ने कोचिंग सेंटरों पर उठाए सवाल
साहुकुंज कॉलोनी के निवासियों ने SDM बिलारी को प्रार्थना पत्र देकर कॉलोनी में संचालित कोचिंग सेंटरों से हो रही परेशानियों की शिकायत की हैं. उनका कहना है कि बड़ी संख्या में कोचिंग सेंटर खुलने से कॉलोनी का माहौल बिगड़ गया हैं. पढ़ने आने वाले लड़के-लड़कियों के कारण आए दिन विवाद, शोर-शराबा और अनुशासनहीनता की घटनाएं होती हैं. कॉलोनीवासियों का आरोप है कि कुछ युवक मामूली बातों पर झगड़े पर उतर आते है और हथियार निकालने तक की धमकी देते हैं. विरोध करने पर स्थानीय लोगों से भी लड़ने को तैयार हो जाते हैं. इससे कॉलोनी में भय का माहौल बन गया हैं. 

जांच के बाद होगी कार्रवाई
SDM बिलारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि कॉलोनीवासियों की ओर से कोचिंग सेंटरों से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन मिला हैं. वायरल वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल वीडियो की पुष्टि नहीं की जा रही है, लेकिन क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दे दिए गए हैं. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

कोचिंग संचालक का बयान
एंबीशन कोचिंग सेंटर के संचालक ने वायरल वीडियो को शर्मनाक बताते हुए कहा कि जो कुछ भी हुआ, वह गलत हैं. उनके अनुसार, उनके संस्थान में पढ़ने वाले छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाता है और छुट्टी के समय बाहर तक देखा जाता हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बाहर के बच्चे भी इलाके में आ जाते है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो जाता है और वही ज्यादा उधम मचाते हैं. फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो समेत सभी आरोपों की जांच की जा रही हैं. प्रशासन का कहना है कि तथ्य सामने आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़े: सलाखों के पीछे शुरू हुआ प्यार, पैरोल पर हुई शादी! उम्रकैद के दो कैदियों की चौंकाने वाली कहानी
 

संबंधित सामग्री

जेपीएससी में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने ED को लिखा पत्र

झारखंड

जेपीएससी में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने ED को लिखा पत्र

जेपीएससी में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा नेत्री सीता सोरेन ने ED को पत्र लिखा है. 

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 10 गिरफ्तारी 

झारखंड

JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 10 गिरफ्तारी 

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

रेलवे टीटीई बनकर यात्रियों से ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

झारखंड

रेलवे टीटीई बनकर यात्रियों से ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट रांची द्वारा ऑपरेशन रक्षक के तहत प्राप्त विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर रांची रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच एवं निगरानी अभियान चलाया गया.

BREAKING: प्रल्हाद जोशी को मिला केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार 

देश-विदेश

BREAKING: प्रल्हाद जोशी को मिला केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार 

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 

चक्रधरपुर रेल मंडल में CBI की बड़ी कार्रवाई, ₹4 लाख की रिश्वत लेते डिप्टी चीफ इंजीनियर गिरफ्तार

झारखंड

चक्रधरपुर रेल मंडल में CBI की बड़ी कार्रवाई, ₹4 लाख की रिश्वत लेते डिप्टी चीफ इंजीनियर गिरफ्तार

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है.