दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी नौसेना को दोहरी चुनौती, कुछ ही मिनटों के अंतर पर हेलिकॉप्टर और फाइटर जेट समुद्र में क्रैश

By : Mansi Kumari
दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी नौसेना को दोहरी चुनौती, कुछ ही मिनटों के अंतर पर हेलिकॉप्टर और फाइटर जेट समुद्र में क्रैश

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
दक्षिण चीन सागर से रविवार को अमेरिकी नौसेना के लिए बड़ी खबर आई. कुछ ही मिनटों के अंतर पर दो अलग-अलग हवाई हादसे हुए एक हेलिकॉप्टर और एक फाइटर जेट समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गए. राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में सवार सभी पांचों चालक दल के सदस्य सुरक्षित बचा लिए गए.

अमेरिकी पैसिफिक फ्लीट के अनुसार, पहला हादसा दोपहर करीब 2:45 बजे हुआ जब “बैटल कैट्स स्क्वाड्रन-73” से जुड़ा MH-60R सी हॉक हेलिकॉप्टर विमानवाहक पोत यूएसएस निमिट्ज़ (USS Nimitz) से ऑपरेशन के दौरान गिर गया. जैसे ही घटना की सूचना मिली, कैरियर स्ट्राइक ग्रुप-11 की रेस्क्यू टीमों ने तेजी दिखाते हुए तीनों क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाल लिया.

सिर्फ आधे घंटे बाद, 3:15 बजे, उसी पोत से उड़ान भरने के कुछ ही पलों में "फाइटिंग रेडकॉक्स स्क्वाड्रन-22" का F/A-18F सुपर हॉरनेट फाइटर जेट भी समुद्र में जा गिरा. इस जेट में सवार दोनों पायलटों ने समय रहते पैराशूट के जरिए बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. दोनों को भी रेस्क्यू टीम ने सकुशल निकाल लिया. अमेरिकी नौसेना ने बयान जारी कर कहा कि सभी पांचों कर्मियों की स्थिति स्थिर है और उन्हें आगे की मेडिकल जांच के लिए भेजा गया हैं. दोनों हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी गई हैं.

यह घटनाएं ऐसे वक्त में हुई हैं जब अमेरिका दक्षिण चीन सागर में अपनी सैन्य उपस्थिति और निगरानी मिशनों को बढ़ा रहा हैं. नौसेना ने कहा है कि सुरक्षा प्रोटोकॉल की व्यापक समीक्षा की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे दोबारा न हों.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: छठ पर बरसेंगे बादल, कई जिलों में बारिश का अलर्ट.. 29 अक्टूबर से होगी ठंड की दस्तक

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य