न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे 34 पर एक बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. हादसे के शिकार हुए सभी लोग मारुति की वैगनार कार में सवार होकर बागेश्वर धाम से दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे. तभी उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई और इस सड़क हादसे में गाड़ी में सवार सभी लोगों को मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
आसपास के लोगों ने इस घटना की जानकारी नजदीकी पुलिस थाने को दी. जिसके बाद मौके पर आई मौदहा कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वैगनार कार में सवार एक ही परिवार के दो दंपति सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई है. सभी लोग वैगनार में सवार होकर बागेश्वर धाम से कानपुर वापस जा रहे थे. पुलिस की शुरुआती जांच में सड़क हादसे की वजह ड्राइवर को नींद आना या कार ओवरटेक करना बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: फतेहपुर में बड़ा हादसा: रिन्द नदी में नहाने गए 6 में से 4 दोस्तों की डूबने से मौत
हमीरपुर: बागेश्वर धाम से लौट रही वैगनार कार हुई हादसे का शिकार, 5 की मौके पर मौत
संबंधित सामग्री
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा
एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा
कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई
बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय
रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया
सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार
सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी
थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य