गूगल मैप्स ला रहा बड़ा बदलाव! लम्बी यात्राओं के लिए अब बैटरी की टेंशन खत्म!

गूगल मैप्स ला रहा बड़ा बदलाव! लम्बी यात्राओं के लिए अब बैटरी की टेंशन खत्म!

गूगल मैप्स ला रहा बड़ा बदलाव लम्बी यात्राओं के लिए अब बैटरी की टेंशन खत्म

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
तकनीकी दिग्गज़ गूगल ने स्मार्टफोन यूज़र्स की एक बड़ी परेशानी का हल निकालने की तैयारी कर ली हैं. गूगल मैप्स (Google Maps) में जल्द ही एक नया, अत्याधुनिक 'पावर सेविंग मोड' (Power Saving Mode) फीचर आने वाला है, जो विशेष रूप से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यूज़र्स के लिए बड़ी राहत साबित होगा.

बैटरी बचाने वाला अनोखा फीचर
नेविगेशन के दौरान स्मार्टफोन की बैटरी तेज़ी से ख़त्म होना एक आम समस्या हैं. इस समस्या को देखते हुए, गूगल एक ऐसा पावर सेविंग मोड ला रहा है, जिससे यूज़र्स को बेहतरीन बैटरी बैकअप मिल सकेगा. एंड्रॉयड अथॉरिटी (Android Authority) की रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल मैप्स के बीटा वर्जन (25.44.03.824313610) में इस नए मोड का खुलासा हुआ हैं. यह फीचर सभी एंड्रॉयड यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा.

सफेद-काला हो जाएगा नेविगेशन
इस पावर सेविंग मोड की सबसे खास बात यह है कि इसे एक्टिवेट करने पर गूगल मैप्स के नेविगेशन इंटरफ़ेस में बड़ा बदलाव होगा:

  • रंग होंगे गायब: रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मोड ऑन होते ही गूगल नेविगेशन यूज़र इंटरफ़ेस से सभी रंग हटा देगा.
  • ब्लैक एंड व्हाइट डिस्प्ले: यूज़र्स को पूरी तरह से सफेद और काले (Black and White) रंग की स्क्रीन का अनुभव मिलेगा.
  • स्क्रीन को ब्लैक एंड व्हाइट करने से एमोलेड (AMOLED) और ओलेड (OLED) डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स में बैटरी की खपत काफी कम हो जाएगी, जिससे बैटरी लंबे समय तक चलेगी.

स्क्रीन पर दिखेंगी रूरी जानकारियां
बैटरी बचाने के साथ-साथ यह मोड यह भी सुनिश्चित करेगा कि यूज़र की ज़रूरी जानकारियां स्क्रीन पर दिखती रहें. ब्लैक एंड व्हाइट स्क्रीन के ऊपर, यूज़र को ये खास विकल्प स्पष्ट रूप से नजर आएंगे:
गंतव्य तक संभावित पहुँचने का समय (ETA) यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी होगा जो लम्बी दूरी की ड्राइव या यात्राओं में लगातार नेविगेशन का इस्तेमाल करते हैं. गूगल मैप्स, जो अपनी रियल टाइम ट्रैफिक अपडेट, स्पीड और टोल रेट्स की जानकारी के लिए पहले से ही नेविगेशन ऐप्स की लिस्ट में टॉप पर है, अब इस नए फीचर से यूज़र्स के बीच अपनी पकड़ और मज़बूत करेगा.

यह भी पढ़े: जिसके लिए बीवी छोड़ी, उसी ने चला लिया कहीं और चक्कर.. बौखलाए प्रेमी ने किया चाकू से हमला
 

संबंधित सामग्री

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

चौका में बड़ी वारदात की तैयारी कर रहा था गिरोह, शराब दुकान, पेट्रोल पंप और होटल में लूट की घटनाओं से भी जुड़े तार

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

झारखंड

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों एवं शहीद परिवार के सदस्यों ने वीर सपूत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया

सिविल जज भर्ती मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रोक हटाने से किया इनकार 

झारखंड

सिविल जज भर्ती मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई, रोक हटाने से किया इनकार 

JPSC-JSSC से जुड़े 22 परीक्षाओं को रद्द किए जाने से समबंधित सिविल जज भर्ती मामले में सुनवाई हुई. झारखंड हाई कोर्ट ने रोक हटाने से इनकार कर दिया है.

स्वर्णकार संघ की बैठक में पलामू ने उठाई झारखंड में ज्वेलरी पार्क बनाने की मांग

झारखंड

स्वर्णकार संघ की बैठक में पलामू ने उठाई झारखंड में ज्वेलरी पार्क बनाने की मांग

धनंजय सोनी ने पुराने सोना-चांदी की खरीद के लिए पूरे झारखंड में एक समान SOP लागू करने की मांग की

घाघरा के रुकी गांव में सांप के काटने से युवक की मौत, धान का खेत देखने जाते समय हुआ हादसा

झारखंड

घाघरा के रुकी गांव में सांप के काटने से युवक की मौत, धान का खेत देखने जाते समय हुआ हादसा

तबीयत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया