ट्रेन नहीं, चलता-फिरता लंगर! सफर भी फ्री और खाना भी फ्री, सचखंड एक्सप्रेस में अनुभव करें सेवा का जादू

By : Mansi Kumari
ट्रेन नहीं, चलता-फिरता लंगर! सफर भी फ्री और खाना भी फ्री, सचखंड एक्सप्रेस में अनुभव करें सेवा का जादू

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
लंबी ट्रेन यात्राओं में खाने-पीने के खर्च से परेशान हैं? भारतीय रेलवे की एक अनोखी पहल आपको यह चिंता भूलवा सकती हैं. ‘सचखंड एक्सप्रेस’ ट्रेन में 33 घंटे के सफर के दौरान यात्रियों को खाने के लिए एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती. यह ट्रेन न केवल यात्रा को आसान बनाती है, बल्कि ट्रैवल बजट बचाने का सबसे बड़ा सहारा भी हैं.

सेवा और श्रद्धा का संगम
सचखंड एक्सप्रेस केवल एक ट्रेन नहीं, बल्कि सिख परंपरा के 'लंगर' की चलती-फिरती मिसाल हैं. यह ट्रेन महाराष्ट्र के नांदेड़ के हजूर साहिब गुरुद्वारे से चलकर पंजाब के अमृतसर के स्वर्ण मंदिर तक जाती हैं. करीब 2,000 किलोमीटर के सफर में यह महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब से गुजरती है और 37-39 स्टेशनों पर रुकती हैं.

खाना बनता है सेवा भावना में
ट्रेन का खाना रेलवे की पेंट्री से नहीं, बल्कि रास्ते में पड़ने वाले गुरुद्वारों से आता हैं. कढ़ी-चावल, दाल, सब्ज़ी, रोटी और खिचड़ी जैसी सादगी भरी व्यंजन हर स्टेशन पर बड़े प्यार और सेवा भाव से ट्रेन में पहुंचाए जाते हैं. यात्रियों से केवल इतना कहा जाता है कि वे अपना टिफिन या बर्तन साथ रखें, ताकि सफाई और सुविधा बनी रहे. सचखंड एक्सप्रेस का यह अनूठा अनुभव यात्रियों के पैसे बचाने के साथ-साथ उन्हें एक सांस्कृतिक और धार्मिक यात्रा का मौका भी देता हैं. करीब 29 साल से यह सेवा पूरी तरह दान और सेवा भावना पर आधारित है और किसी सरकारी मदद के बिना लगातार चल रही हैं.

यह भी पढ़े: त्रिपुरा में शर्मनाक हरकत: नाना ने अपने ही 14 महीने की नातिन के साथ की दरिंदगी
 
संबंधित सामग्री

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

अब मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी संकट में! जिस मजिस्ट्रेट के आदेश से जुड़ा था नाम, उसका आदेश

राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज करने से मना करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश को किया रद्द

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट