न्यूज़11 भारत
नई दिल्ली/डेस्क: स श्रीसंत का परिवार इस वक्त गहरे दुख में है. उनके पिता वी शांतकुमारन का निधन हो गया है. उनकी उम्र 89 साल थी, जब उन्होंने आखिरी सांस ली. दरअसल, श्रीसंत के पिता को दिल से जुड़ी गंभीर समस्या थी. जिस वजह से उन्हें कुछ दिन पहले कोच्ची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात पौने 10 बजे उनका निधन हो गया. उनका पार्थिव शरीर रविवार को उनके पैतृक गांव कोथामंगलम में ले जाया जाएगा. जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
बात करें पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत की तो वे अब तक 90 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. उन्होंने जितनी भी इंटरनेशनल मैच खेली है, उन सभी में कामयाब भी रहें. श्रीसंत को 111 पारियों में कुल 169 सफलता हाथ लगी है. यही नहीं, वह भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में कुल 27 मैच खेलने में कामयाब रहे हैं. उन्होंने 50 पारियों में 37.59 की औसत से 87, वनडे की 52 पारियों में 33.44 की औसत में 75 और टी20 की 9 पारियों में 41.14 की औसत से 7 सफलता हासिल की है.
यह भी पढ़ें: Women's Asia Cup 2026: पाकिस्तान को सेमीफाइनल में हराकर आगे बढ़ी श्रीलंका, 13 सितंबर को भारत में होगा फाइनल