शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव से मचा हड़कंप, ट्रेन में सवार थे RSS प्रमुख मोहन भागवत

शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव से मचा हड़कंप, ट्रेन में सवार थे RSS प्रमुख मोहन भागवत

शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव से मचा हड़कंप ट्रेन में सवार थे rss प्रमुख मोहन भागवत

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक बड़ी खबर निकल के सामने आई है. बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम लखनऊ-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पर  पथराव हुई थी. पथराव की वजह क्या रही अभी तक इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हुई है. बता दें, जिस समय इस ट्रेन पर पथराव हुए थे उस समय इस ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत भी ट्रेन के ई-1 कोच में मौजूद थे. अच्छी खबर यह रही कि इस पथराव में किसी भी यात्री को  चोट नहीं आई है.

इस मामले को लेकर पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार शाम करीब 7:45 बजे फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित पेमेश्वर गेट पुल के नजदीक हुई. जहां पत्थरबाजों के द्वारा 12003 अप लखनऊ-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पर ताबड़ तोड़ पत्थरबाजी की गई. पत्थर लगने ने ट्रेन के क सारे शीशे टूट गए. जिसके बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई.

 वहीं एक्शन मे आई रेलवे प्रशासन और स्थानीय पुलिस ने इस मामले की सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है. वहीं बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. सुरक्षा एजेंसियां  इस मामले में यह पता लगाने में लगी हुई है कि यह महज एक शरारत थी या एक बड़ी घटना को अंजाम देने की शुरुआत. बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: वायरल वीडियो ने खोली खाकी की पोल? हजारीबाग में PCR-5 के पुलिसकर्मियों पर बीच सड़क 'अवैध वसूली' का संगीन आरोप!

संबंधित सामग्री

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

झारखंड

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

झारखंड

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

KG से PG तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, बना Free Education देने वाला देश का पहला राज्य

देश-विदेश

KG से PG तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, बना Free Education देने वाला देश का पहला राज्य

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

झारखंड

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल

झारखंड

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल