नोएडा में 5 मिलियन फॉलोअर्स वाली महिला यूट्यूबर से अभद्रता, पति ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

नोएडा में 5 मिलियन फॉलोअर्स वाली महिला यूट्यूबर से अभद्रता, पति ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

नोएडा में 5 मिलियन फॉलोअर्स वाली महिला यूट्यूबर से अभद्रता पति ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
ग्रेटर नोएडा में एक महिला यूट्यूबर से छेड़छाड़ और पीछा करने का मामला सामने आया हैं. घटना दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा के परी चौक तक करीब 27 किलोमीटर तक चली. आरोप है कि कार सवार कुछ युवकों ने महिला की गाड़ी का पीछा किया और इस दौरान अभद्र व्यवहार किया. यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया है क्योंकि पीड़ित महिला यूट्यूबर के इंस्टाग्राम पर करीब 5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं.

घटना की पूरी जानकारी
घटना करीब चार दिन पहले हुई. महिला यूट्यूबर अपनी बीएमडब्ल्यू कार से दिल्ली से ग्रेटर नोएडा घर लौट रही थी. डीएनडी फ्लाईओवर के पास एक दूसरी कार में सवार कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी का पीछा शुरू कर दिया. रास्ते में आरोपियों ने कई बार ओवरटेक करने की कोशिश की और अभद्र इशारे किए.

महिला के अनुसार, जब उन्होंने नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भी तेज रफ्तार से बचने की कोशिश की, तब भी पीछा बंद नहीं हुआ. इस दौरान महिला डर के मारे अपने पति को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी. घर आने में महज 15 मिनट का समय बचा था. सूचना मिलते ही पति मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचित किया गया.

सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की और स्थिति को नियंत्रित किया. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों कारों के बीच सड़क पर टक्कर हुई थी, जिसको लेकर विवाद बढ़ गया. फिलहाल, दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता करवा दिया गया हैं. पुलिस ने कहा कि मामले में महिला यूट्यूबर की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई हैं.

पति ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल
महिला यूट्यूबर के पति, जिनके खुद भी डेढ़ लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर घटना को उजागर किया. उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी के साथ ऐसा होने के बावजूद न्याय नहीं मिला. वीडियो में पति ने सवाल उठाया कि अगर इतनी पहचान वाली महिला के साथ ऐसा हो सकता है, तो आम महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि रास्ते में कहीं भी पुलिस नहीं दिखी.

सोशल मीडिया पर इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कई लोगों ने कहा कि ग्रेटर नोएडा जैसे बड़े शहर में भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर प्रश्न उठते हैं. वहीं कुछ लोग पुलिस और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. यह मामला न केवल महिला यूट्यूबर की सुरक्षा से जुड़ा है, बल्कि बड़े शहरों में महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया पर भी सवाल खड़े करता हैं. सोशल मीडिया पर चर्चा के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशासन ऐसे मामलों पर अधिक सजग होगा और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा.

यह भी पढ़े: Bihar Property Registration: आज से बदल गए जमीन रजिस्ट्री के नियम, जानें क्या?

संबंधित सामग्री

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार

झारखंड

तमाड़ में देवर को भाभी ने पिला दी जहर वाली चाय, देवर की मौत भाभी और उसके पति गिरफ्तार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

बिहार

पटना पुलिस ने 32 लाख रुपये किए बरामद, दो बाइक सवार युवक गिरफ्तार

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

झारखंड

सोनाहातु के जामुदाग में MDA कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन, फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चला जागरूकता अभियान

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

झारखंड

धनबाद में किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. मिहिर कुमार को जान से मारने की धमकी, क्लिनिक के बाहर चिपका मिला पत्र

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार

झारखंड

केंचकी महोत्सव क़ो मंजूरी दिलाने पर जीप सदस्य नें मुख्यमंत्री और विधायक का जताया आभार