शादी के महीनों बाद ससुराल का डर, बेटी को घर में नहीं रखा, अब मिली मौत

By : Mansi Kumari
शादी के महीनों बाद ससुराल का डर, बेटी को घर में नहीं रखा, अब मिली मौत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव जानखेड़ा में 24 वर्षीय दीपांशी की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी.मृतका का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया. घटना से पहले ही दीपांशी के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए.

दीपांशी के पिता चरण सिंह उर्फ सोनू ने आरोप लगाया कि दहेज में स्कॉर्पियो कार की मांग पूरी न होने पर बेटी को लगातार धमकाया और प्रताड़ित किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि शादी के कुछ महीनों बाद ही ससुराल पक्ष की असली हकीकत सामने आ गई थी.

परिवार के अनुसार, दीपांशी बेहद शांत स्वभाव की लड़की थी. शादी में स्विफ्ट कार और गहनों के बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे. सास बार-बार ताने मारती, पति शराब पीकर मारपीट करता और बार-बार स्कॉर्पियो कार लाने की धमकी देता. कई बार पंचायत और समझौते हुए, लेकिन फिर भी बेटी को मायके छोड़ दिया जाता और प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहता. पुलिस के अनुसार, घटना के दिन रात 11 बजे दीपांशी के ससुर ने फोन कर बताया, "तुम्हारी बेटी ठंडी हो गई है, जल्दी आओ." परिवार जब मौके पर पहुंचा, तो दीपांशी बेसुध हालत में मिली और ससुराल के सभी लोग गायब थे.

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने कहा कि मौके से फॉरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण सैंपल जुटाए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि मृतका के परिवार के गंभीर आरोपों को जांच में शामिल किया जा रहा है और तथ्य सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. मायके पक्ष ने साफ कहा कि उनकी एक ही मांग है दीपांशी के कातिलों को सजा मिले और बेटी को न्याय दिलाया जाए.

यह भी पढ़े: रांची: ईडी की बड़ी कार्रवाई, CA नरेश केजरीवाल के ठिकानों पर छापेमारी

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य