Kokrajhar Railway Track Blast: कोकराझार में रेलवे ट्रैक पर धमाका, कई ट्रेनों की ...

Kokrajhar Railway Track Blast: कोकराझार में रेलवे ट्रैक पर धमाका, कई ट्रेनों की आवाजाही ठप, IED ब्लास्ट की आशंका

kokrajhar railway track blast कोकराझार में रेलवे ट्रैक पर धमाका कई ट्रेनों की आवाजाही ठप ied ब्लास्ट की आशंका

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
असम के कोकराझार जिले में बीते रत रेलवे ट्रैक  पर जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया. कोकराझार और सालकाटी रेलवे स्टेशन के बीच लगभग रात 10:30 बजे हुए इस धमाके से ट्रैक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. शुरुआती जांच में अधिकारियों ने इसे आईईडी ब्लास्ट (IED Blast) की संभावना जताई हैं.

घटना के बाद रेलवे लाइन के कई हिस्से उड़ गए और दक्षिण भारत से उत्तर-पूर्व की ओर जाने वाली ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई. रेलवे प्रशासन ने तुरंत राहत एवं मरम्मत कार्य शुरू कर दिया. इस दौरान कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है जबकि कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं. धमाके की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं. सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि यह धमाका किसने और क्यों किया. अधिकारी यह भी जांच कर रहे है कि कहीं यह कोई आतंकी साजिश तो नहीं.

यह भी पढ़े: अब सफर होगा और भी आसान! छठ पूजा को लेकर पश्चिम रेलवे चलाएगा 6 स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट

संबंधित सामग्री

महागामा में SIR समीक्षा बैठक को लेकर भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कार्रवाई की मांग

झारखंड

महागामा में SIR समीक्षा बैठक को लेकर भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से कार्रवाई की मांग

भाजपा के SIR के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक को बताया अनुचित

झारखंड में कोयला खनन परियोजनाओं के कारण पिछले पांच वर्षों में कुल 6591 परिवारों का किया गया पुनर्वास

झारखंड

झारखंड में कोयला खनन परियोजनाओं के कारण पिछले पांच वर्षों में कुल 6591 परिवारों का किया गया पुनर्वास

पुनर्वास और पुनर्व्यवस्था (R&R) के तहत 1108 करोड़ रुपये वितरित किए गए: कोयला और खान राज्य मंत्री ने राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी को दिया जवाब

जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते से 8 घंटे से अधिक समय से पूछताछ जारी, पासपोर्ट जब्त

झारखंड

जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते से 8 घंटे से अधिक समय से पूछताछ जारी, पासपोर्ट जब्त

जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से भर्ती अनियमितताओं के मामले में सीआईडी की पूछताछ जारी है. उनसे आठ घंटे से अधिक समय से लगातार पूछताछ की जा रही है.

झारखंड BJP के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं स्थायी आमंत्रित सदस्य की नई सूची जारी 

राजनीति

झारखंड BJP के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं स्थायी आमंत्रित सदस्य की नई सूची जारी 

झारखंड बीजेपी द्वारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य एवं स्थायी आमंत्रित सदस्य की नई सूची जारी कर दी गयी है. 

हजारीबाग ट्रेज़री घोटाला: आरोपी  राकेश कुमार चौधरी और संगीता चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

झारखंड

हजारीबाग ट्रेज़री घोटाला: आरोपी  राकेश कुमार चौधरी और संगीता चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

सीआईडी की विशेष कोर्ट ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की