न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: इथियोपिया के हैली गब्बिन (Haly Gibbi) ज्वालामुखी के शक्तिशाली विस्फोट के बाद उठा राख का विशाल गुबार अब भारत तक पहुंच गया हैं. 25,000 से 45,000 फीट की ऊंचाई पर बना यह बादल लाल सागर पार करते हुए करीब 130 किमी/घंटा की रफ्तार से आगे बढ़ा और सोमवार रात सबसे पहले जैसलमेर–जोधपुर के आसमान में दिखाई दिया. इसके बाद यह राख दिल्ली, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान तक फैल गई.
दिल्ली में AQI 400 पार, विजिबिलिटी घटी
राख के बादल के असर से दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता (AQI) 400 के पार पहुंच गई हैं. आनंद विहार, एम्स और सफदरजंग क्षेत्र में दृश्यता कम होने से हल्का स्मॉग छा गया हैं. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह का सूरज राख के प्रभाव से असामान्य और चमकीले रंग में दिखाई दे सकता हैं.
उड़ानों पर सबसे बड़ा खतरा
ऊंचाई पर मौजूद राख का असर मुख्य रूप से विमानन क्षेत्र पर पड़ा हैं. अकासा एयर, इंडिगो, KLM सहित कई कंपनियों ने अपनी उड़ानें रद्द कीं या रूट बदले हैं. इसके अलावा कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अन्य मार्गों पर डायवर्ट करना पड़ा. DGCA ने सभी एयरलाइंस को सुपर अलर्ट जारी करते हुए राख वाले क्षेत्रों से बचने, इंजन जांच बढ़ाने और रूट बदलने के निर्देश दिए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि सतह पर लोगों की सेहत को बड़ा खतरा नहीं है, लेकिन विमान इंजनों के लिए यह राख बेहद खतरनाक होती हैं.
एयरलाइंस ने जारी किए बयान
इंडिगो ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय एविएशन एजेंसियों के साथ मिलकर नजर रखी जा रही हैं. एयर इंडिया ने भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर कहा कि ऑपरेटिंग क्रू से लगातार संपर्क बना हुआ है और जरूरत पड़ने पर उड़ानों में बदलाव किए जाएंगे.
Following the recent eruption of the #HayliGubbi volcano in #Ethiopia, ash clouds are reported to be drifting towards parts of western India. We understand that such news may cause concern, and we want to reassure you that your safety remains our highest priority.
— IndiGo (@IndiGo6E) November 24, 2025
Our teams are…
#ImportantAdvisory
— Air India (@airindia) November 25, 2025
The following Air India flights have been cancelled as we carry out precautionary checks on those aircraft which had flown over certain geographical locations after the Hayli Gubbi volcanic eruption.
Our ground teams across the network are keeping passengers…
यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड की एंट्री तेज! रांची–गुमला समेत कई जिलों में शीतलहर अलर्ट जारी