डोसा खाना बना मौत का कारण! अहमदाबाद में दो बेटियों की गई जान.. माता-पिता की हालात गंभीर

By : Mansi Kumari
डोसा खाना बना मौत का कारण! अहमदाबाद में दो बेटियों की गई जान.. माता-पिता की हालात गंभीर

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
गुजरात के अहमदाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में चिंता और सवाल दोनों खड़े कर दिए हैं. शहर के चांदखेड़ा क्षेत्र में एक ही परिवार की दो मौसम बच्चियों की मौत हो गई जबकि उनके माता-पिता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. परिजनों का आरोप है कि यह पूरी घटना डोसा खाने के बाद हुई, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी हैं.

जानकारी के मुताबिक, 1 अप्रैल की रात विमल नामक व्यक्ति ने आईओसी रोड स्थित एक डेरी से डोसा बनाने के लिए खीरू खरीदा था. उसी रात परिवार ने डोसा बनाकर खाया और अगले दिन बचे हुए खीरू से फिर से डोसा तैयार किया. बताया जा रहा है कि खाना खाने के कुछ ही समय बाद परिवार के सभी सदस्यों को अचानक उल्टियां और तबीयत बिगड़ने की शिकायत शुरू हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

इस परिवार में विमल, उसकी पत्नी भावना और उसकी दो बेटियां शामिल थी, जिनमें एक की उम्र महज तीन महीने और दूसरी की चार साल थी. इलाज के दौरान 4 अप्रैल को तीन महीने की मासूम ने दम तोड़ दिया जबकि 5 अप्रैल को चार साल की बच्ची की भी मौत हो गई. माता-पिता की हालात अब भी गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी हैं.घटना के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया हैं. अहमदाबाद नगर निगम के फूड विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं. फूड अधिकारी डॉ. तेजस शाह के अनुसार, पुलिस की मौजूदगी में संबंधित डेरी से खीरू के सैंपल लिए गए है, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया हैं. साथ ही चांदखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों बच्चियों के शव का पोस्टमार्टम कराया हैं.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी. शुरुआती तौर पर इसे संदिग्ध मामला माना जा रहा है और हर पहलू से जांच की जा रही हैं. वहीं दूसरी ओर, जिस डेरी से खीरू खरीदा गया था, उसके मालिक केतन भाई ने सभी आरोपों को ख़ारिज किया हैं. उनका कहना है कि इस दिन उन्होंने बड़ी मात्रा में खीरू बेचा था और किसी अन्य ग्राहकों से संपर्क किया गया, जिन्होनें खीरू से बने खाद्य पदार्थ खाने के बाद किसी भी तरह की समस्या से इनकार किया. फिलहाल यह मामला रहस्य बना हुआ हैं. क्या यह फूड प्वाइजनिंग का मामला है या इसके पीछे कोई और वजह, इसका जवाब जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: मौसम ने बदली चाल! झारखंड में बारिश, ठंड और वज्रपात का ट्रिपल वार

 

संबंधित सामग्री

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के महुदंड गांव में मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ने का आरोप, पांच आरोपियों पर प्राथमिकी

मवेशी के साथ मारपीट का विरोध करना पड़ा भारी, सभी आरोपियों ने कथित रूप से लाठी-डंडे से महिला के साथ की मारपीट की

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

स्मृति मंधाना की अर्द्धशतकीय और रिचा घोष व शेफाली की धुआंधार पारियों की बदलौत श्रीलंका महिला टीम को दिया है 217 रनों का लक्ष्य

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

जमुई मामला: पीड़िता की पहचान उजागर करना पड़ेगा भारी, पुलिस की रडार पर 120 सोशल मीडिया अकाउंट

नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने और बिना ब्लर किए वीडियो वायरल करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट चिह्नित, एफआईआर की होगी कार्रवाई।

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

खंडपीठ ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं रहा