अब होली पर घर जाना होगा आसान, पश्चिम रेलवे की स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, बुकिंग शुरू

अब होली पर घर जाना होगा आसान, पश्चिम रेलवे की स्पेशल ट्रेनों की घोषणा, बुकिंग शुरू

अब होली पर घर जाना होगा आसान पश्चिम रेलवे की स्पेशल ट्रेनों की घोषणा बुकिंग शुरू

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
होली का त्योहार नजदीक है और इसके साथ ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी हैं. यात्रियों की अतिरिक्त मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने दो प्रमुख रूटों पर होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की हैं. ये ट्रेनें विशेष किराए पर चलेंगी और सीमित अवधि के लिए संचालित होंगी.

आइए देखते है इन होली स्पेशल ट्रेनों का रूट और टाइम शेड्यूल

  1. ट्रेन नंबर 09425/09426 साबरमती-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन होली के दौरान कुल 10 फेरे लगाएगी.
  2. ट्रेन नंबर 09425 (साबरमती से हरिद्वार): 23 फरवरी 2026 और फिर 02, 09, 16, 23 मार्च 2026 को साबरमती से शाम 6:45 बजे चलेगी. जो अगले दिन रात 8:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी.
  3. वहीं, ट्रेन नंबर 09426 (हरिद्वार से साबरमती): 24 फरवरी 2026 और 03, 10, 17, 24 मार्च 2026 को हरिद्वार से रात 9:45 बजे रवाना होगी. जो अगले दिन रात 10:30 बजे साबरमती पहुंचेगी.

कौन-कौन से स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन?
ये ट्रेन महेसाणा, जवाई बांध, फालना, रानी, मारवाड़, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, गांधीनगर-जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, जयपुर, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और रुड़की स्टेशनों पर रुकेगी.

ट्रेन में कोच की सुविधा
इसमें एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और सामान्य डिब्बे होंगे, ताकि अलग-अलग बजट वाले यात्री सफर कर सकें.

  1. ट्रेन नंबर 01920/01919 असारवा-आगरा कैंट स्पेशल ट्रेन होली के दौरान कुल 60 फेरे लेगी.
  2. ट्रेन नंबर 01920 (असारवा से आगरा कैंट): 19 फरवरी 2026 से 30 मार्च 2026 तक हर दिन दोपहर 2:50 बजे असारवा से चलेगी (मंगलवार और बुधवार को छोड़कर) और अगले दिन सुबह 7:45 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी.
  3. वहीं, ट्रेन नंबर 01919 (आगरा कैंट से असारवा): 18 फरवरी 2026 से 29 मार्च 2026 तक हर दिन शाम 6:10 बजे आगरा कैंट से रवाना होगी (सोमवार और मंगलवार को छोड़कर) और अगले दिन सुबह 11:10 बजे असारवा पहुंचेगी.

कौन-कौन से स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन?
ये ट्रेन हिम्मतनगर, उदयपुर सिटी, राणा प्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, मांडल गढ़, शामलाजी रोड, डूंगरपुर, सेमारी, जावर, बूंदी, केशोराय पाटन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, रूपबास और फतेहपुर सीकरी स्टेशनों पर रुकेगी.

कब से शुरू बुकिंग?
ट्रेन नंबर 09425/09426 (साबरमती-हरिद्वार) की बुकिंग आज 21 फरवरी 2026 से सभी यात्री आरक्षण केंद्रों (PRS) और IRCTC की वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी जबकि ट्रेन नंबर 01920/01919 (असारवा-आगरा कैंट) की बुकिंग पहले से ही जारी है. ट्रेनों से संबंधित  अधिक जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़े: पीरियड्स का लेट होना या कम ब्लीडिंग, इन सभी परेशानियों से मिलेगी राहत.. अपनाएं ये घरेलू नुस्खें
 

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम