मॉल रोड-सोलांग से आगे भी है मनाली, जानिए आसपास की वो हिडन जगहें जहां मिलेगा असली सुकून

By : Mansi Kumari
मॉल रोड-सोलांग से आगे भी है मनाली, जानिए आसपास की वो हिडन जगहें जहां मिलेगा असली सुकून

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
हिमाचल प्रदेश का मनाली देश के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में शुमार हैं. हर मौसम में यहां सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिलती हैं. मॉल रोड की रौनक, सोलांग वैली की एडवेंचर एक्टिविटीज और बर्फ से ढकी पहाड़ियां मनाली की पहचान बन चुकी हैं. लेकिन इन्हीं मशहूर जगहों के अलावा मनाली के आसपास कुछ ऐसी ऑफबीट लोकेशन भी है, जहां अब भी शांति, प्रकृति और लोकल संस्कृति अपनी असली शक्ल में मौजूद हैं. 

सजला गांव 
मनाली से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित सजला गांव आज भी अपनी पारंपरिक जीवनशैली को संभाले हुए हैं. लकड़ी के पुराने घर, सेब के बाग और शांत माहौल इस गांव को खास बनाते हैं. यहां का सजला वाटरफॉल बेहद आकर्षक है, जो नेचर लवर्स और फोटोग्राफी के शौकीनों को खूब पसंद आता हैं. गांव में स्थित विष्णु मंदिर स्थानीय आस्था का केंद्र हैं. सजला गांव तक पहुंचने के लिए मनाली से सरकारी बस या टैक्सी आसानी से मिल जाती हैं. 

शांघड़ गांव 
सैंज वैली में स्थित शांघड़ गांव अब धीरे-धीरे ऑफबीट ट्रैवलर्स की पसंद बनता जा रहा हैं. चारों तरफ फैले हरे-भरे मैदान, लकड़ी के प्राचीन मंदिर और घने देवदार के जंगल यहां आने वालों को अलग ही दुनिया का एहसास कराते हैं. शांघड़ उन लोगों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है, जो शोर-शराबे से दूर शांति की तलाश में रहते हैं. मनाली से बस या टैक्सी लेकर सैंज वैली के रास्ते यहां पहुंचा जा सकता हैं. 

रानी नाला 
रोहतांग पास की ओर जाते समय ज्यादातर सैलानी रानी नाला को नजरअंदाज कर देते हैं. पहाड़ों से बहता ठंडा पानी, चारों ओर फैली हरियाली और शांत वातावरण इस जगह को खास बनाता हैं. रानी नाला छोटी पिकनिक या कुछ समय शांति से बिताने के लिए बेहतरीन जगह हैं. यहां मनाली-लेह हाईवे (NH3) से बस, टैक्सी या निजी वाहन से आसानी से पहुंचा जा सकता हैं. 

पांडू रोपा 
करीब 3500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पांडू रोपा एक बेहद शांत और कम जानी-पहचानी जगह हैं. यहां पहुंचने के लिए थोड़ी ट्रेकिंग करनी पड़ती है, जो एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए खास अनुभव बन जाती हैं. मान्यता है कि इस क्षेत्र का संबंध पांडवों से रहा हैं. चारों तरफ देवदार के घने जंगल और एकांत माहौल इसे बेहद खास बनाते हैं.

अगर आप मनाली की भीड़ से अलग हटकर कुछ नया और सुकूनभरा अनुभव चाहते है तो इन हिडन जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें. यहां आपको न सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी, बल्कि एक शांत और यादगार अनुभव भी मिलेगा, जो आम टूरिस्ट स्पॉट्स से बिल्कुल अलग होगा.

यह भी पढ़े: मुंबई: अंधेरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जहरीले धुएं में दम घुटने से दो युवकों की मौत
 

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य