दिल्ली पुलिस ने 69 गोलियों से डेरी संचालक की हत्या करने वाले दो शूटरों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

By : Mansi Kumari
दिल्ली पुलिस ने 69 गोलियों से डेरी संचालक की हत्या करने वाले दो शूटरों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
दक्षिणी दिल्ली के आया नगर में डेरी संचालक रतन लाल लोहिया की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं. क्राइम ब्रांच ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल दो शूटरों कमल और नरेंद्र को द्वारका इलाके में हुई मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया.

हत्या की सनसनीखेज वारदात
बताया जा रहा है कि रतन लाल की हत्या दिनदहाड़े की गई थी. आरोपियों ने उन पर 69 गोलियां बरसाई, जिससे रतन लाल मौके पर ही मृत हो गए. इस हमले ने इलाके में दहशत फैला दी थी. पुलिस के अनुसार, इस हत्या के पीछे आपसी रंजिश और सत्ता संघर्ष था. रतन लाल के विरोधियों ने उन्हें रास्ते से हटाने के लिए कुख्यात हिमांशु भाऊ गिरोह को सुपारी दी थी. हत्या के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. तकनीकी निगरानी, मुखबिर और लगातार छापेमारी के बावजूद आरोपी पुलिस को चकमा देते रहे. आखिरकार, क्राइम ब्रांच को आरोपियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली और द्वारका में जाल बिछाया गया.

जब पुलिस टीम ने दोनों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटरों के पैरों में गोली लगी और उन्हें दबोच लिया गया. वर्तमान में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे पुलिस की निगरानी में इलाज करा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि दोनों की हालत स्थिर हैं.

पुलिस के अनुसार, हत्या में कमल, नरेंद्र और एक अन्य आरोपी अनुज शामिल थे. अनुज की गिरफ्तारी अभी बाकी हैं. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों से हत्या की साजिश, सुपारी देने वालों और इसमें शामिल अन्य अपराधियों के बारे में अहम जानकारियां मिलने की संभावना हैं. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल बाकी आरोपियों और साजिशकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस गिरफ्तारी से पुलिस को इस मामले की पूरी साजिश उजागर करने में मदद मिलने की उम्मीद हैं.

यह भी पढ़े: पटना सिटी में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य एवं आकर्षक संघीय नवरात्र दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर आज काली संघ मैदान में ब्राह्मण हरिहर महापात्र के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया.

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में अंधविश्वास से जुड़े मामले को लेकर हुए विवाद में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.