तिरुपति बालाजी मंदिर

तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन के नियम बदले, आम श्रद्धालुओं को बड़ी राहत; VIP व्यवस्था में बड़ा बदलाव

तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन के नियमों में बदलाव किया गया है. नए नियम कल मंगलवार देर रात से लागू हो गए हैं. जानिए नए नियम के तहत आम भक्तों और VIP दर्शन वालों को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी.

By : News11 Bharat
तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन के नियम बदले, आम श्रद्धालुओं को बड़ी राहत; VIP व्यवस्था में बड़ा बदलाव

न्यूज़ 11 

आंध्र प्रदेश/ डेस्क: आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन के नियमों में बड़ा बदलाव क‍िया गया है. नए नियमों के तहत आम श्रद्धालुओं को अब पहले से ज्यादा सहूलियत मिलेगी साथ ही अब कतारों में कम इंतजार करना पड़ेगा. जबकि वीआईपी दर्शन करने वालों को ज्यादा इंतजार करना पड़ सकता है. नए नियम कल मंगलवार देर रात से लागू हो गए हैं. 

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ट्रस्ट बोर्ड ने दर्शन में आम भक्तों को ज्यादा मौका देने और विशेष दर्शन सेवाओं पर दबाव कम करने के लिए नए बदलावों को मंजूरी दे दी है. नए नियम लागू होने के बाद नए दानकर्ताओं के दर्शन प्रिविलेज को थोड़ा कम कर दिया गया है. 

नए नियम के संबंध में तिरुमाला ट्रस्ट की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पहले से मौजूद दानकर्ताओं को दी गई सुविधाएं पहले की तरह ही बनी रहेंगी, लेकिन नए दानकर्ताओं को लेकर नियम बदल जाएंगे. नए दानकर्ताओं को पहले की तुलना में कम प्रिविलेज या सहूलियतें मिलेंगी. वहीं ऊंची श्रेणी के दानकर्ताओं को सीमित VIP ब्रेक दर्शन मिलेंगे और अन्य तय सेवाएं मिलती रहेंगी. वहीं 50 लाख रुपये या उससे ज्यादा दान करने वाले दानकर्ता कुछ चुनिंदा सेवा टिकटों के लिए भी पात्र होंगे.

इसे भी पढ़ें: भारत में उड़ने वाली बसें लाने की तैयारी! परिवहन मंत्री नितिन गडकरी क्या सचमुच बना रहे ऐसी योजना?

संबंधित सामग्री

सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़े शिव भक्त, हर-हर महादेव से गूंजा बरवाडीह 

सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़े शिव भक्त, हर-हर महादेव से गूंजा बरवाडीह 

सुबह से ही विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा.

पटना  के स्कूल से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी एफएसएल टीम 

पटना के स्कूल से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी एफएसएल टीम 

पटना के वीवीआईपी इलाके में शामिल कोतवाली थाना क्षेत्र के व्यस्त वीरचंद पटेल पथ स्थित मिलर स्कूल ग्राउंड में एक 25 से 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला। 

बांकीपुर उपचुनाव के लिए नीतीश कुमार का संदेश, वीडियो जारी कर मांगा वोट 

बांकीपुर उपचुनाव के लिए नीतीश कुमार का संदेश, वीडियो जारी कर मांगा वोट 

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर वीडियो संदेश जारी किया है। <br/><br/>

पलामू में सर्पदंश से एक युवक की मौत, पीछे छुटा बेसहारा परिवार, सरकार से मुआवजे की मांग

पलामू में सर्पदंश से एक युवक की मौत, पीछे छुटा बेसहारा परिवार, सरकार से मुआवजे की मांग

रेहला थाना क्षेत्र में सांप के डसने से एक युवक की मौत हो गयी.

पोटका: मलेरिया से 12 वर्षीय बच्ची की मौत,  5 वर्षीय छोटे भाई की भी हालत गंभीर 

पोटका: मलेरिया से 12 वर्षीय बच्ची की मौत,  5 वर्षीय छोटे भाई की भी हालत गंभीर 

पोटका प्रखंड में एक 12 वर्षीय बच्ची की मलेरिया से मौत हो गयी. वहीं उसके छोटे भाई की भी हालत गंभीर बनी हुई है.