न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: टीम इंडिया के युवा और प्रतिभाशाली क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह का निधन हो गया हैं. लंबे समय से बीमार चल रहे खचंद्र सिंह का इलाज ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में किया जा रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि वह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे और उनकी स्थिति काफी गंभीर थी.
खचंद्र सिंह लंबे समय से बीमार थे और हाल ही में उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया और लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी. डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही थी और स्थिति गंभीर होने के कारण तत्काल इलाज की जरूरत थी.
रिंकू सिंह ने छोड़ा प्रैक्टिस सेशन, घर लौटे
रिंकू सिंह को पिता की खराब तबीयत की जानकारी मिलने के बाद टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन से हिस्सा छोड़कर घर लौटना पड़ा. मंगलवार, 24 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले अभ्यास सत्र में रिंकू शामिल नहीं हुए थे. उनका फोकस केवल पिता के स्वास्थ्य पर था. रिंकू हाल ही में अपने पिता से मिलने के लिए नोएडा पहुंचे थे.
क्रिकेट करियर और टी20 वर्ल्ड कप 2026
28 वर्षीय रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के सभी मैचों में खेला था और सुपर-8 स्टेज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टीम का हिस्सा थे. हालांकि, इस टूर्नामेंट में उनका बल्ला ठीक तरह से नहीं चला और वह खराब फॉर्म से जूझ रहे थे. जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले वह टीम में शामिल हुए थे, लेकिन प्लेइंग XI में उनका चयन नहीं हुआ.
यह भी पढ़े: Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: शहरी सत्ता का बड़ा फैसला आज, थोड़ी देर में शुरू होगी काउंटिंग