न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया को अब पारदर्शी बनाई जाएगी. ट्रांसफर पोस्टिंग मामले को लेकर अप्रैल के द्वितीय सप्ताह तक नई नियमावली बनाई जाएगी. TRE 3 के तहत नियुक्त 69000 शिक्षकों का भी ट्रांसफर पोस्टिंग किया जाएगा.
शिक्षा विभाग स्थानांतरण नियमावली के लिए सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जाएगी. शिक्षकों की वर्ग बार वरीयता सूची तैयार की जाएगी. छात्रों और शिक्षकों के आंकड़ों के आधार पर ट्रांसफर पोस्टिंग किया जाएगा. ऐसे जिले में भी ट्रांसफर किया जाएगा जहां पर शिक्षकों की कमी है.
यह भी पढ़ें: 1 मार्च से बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप और टेलीग्राम, जानें क्या है कारण