सर्दियों में फट रही है एड़ियां? घर पर बनाएं बस 3 चीजों से असरदार क्रैक क्रीम, 7 दिन में दिखेगा फर्क

By : Mansi Kumari
सर्दियों में फट रही है एड़ियां? घर पर बनाएं बस 3 चीजों से असरदार क्रैक क्रीम, 7 दिन में दिखेगा फर्क

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
जैसे ही ठंड दस्तक देती है, त्वचा में नमी कम होने लगती है और सबसे ज़्यादा असर पैरों की एड़ियों पर दिखाई देता हैं. कई लोगों की एड़ियां इतनी बुरी तरह फट जाती है कि चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता हैं. दर्द, जलन और कभी-कभी खून निकलना ये सब सर्दियों में आम समस्या बन जाती हैं. बाजार में मौजूद महंगे प्रोडक्ट्स हमेशा असरदार नहीं होते, लेकिन अच्छी बात ये है कि आप घर पर ही सिर्फ 3 सरल चीजों से एक ऐसी क्रैक क्रीम तैयार कर सकते है, जो तेजी से एड़ियों को रिपेयर कर मुलायम बना देगी.

एड़ियां फटती क्यों हैं?
एड़ियां फटने के पीछे केवल ठंड का मौसम ही जिम्मेदार नहीं होता, बल्कि कई अन्य कारण भी इस समस्या को बढ़ाते हैं. जब शरीर में नमी की कमी हो जाती है तो त्वचा सूखने लगती है और इसका सबसे पहला असर एड़ियों पर दिखाई देता हैं. लंबे समय तक खड़े रहने वाले लोगों में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है क्योंकि लगातार दबाव से एड़ियों की त्वचा कठोर होकर फटने लगती हैं. इसके अलावा खुले पीछे वाले चप्पल या सैंडल पहनने से एड़ियां धूल-मिट्टी और हवा के सीधे संपर्क में आ जाती हैं, जिससे वे और ज्यादा ड्राई होकर फटने लगती हैं. ड्राई स्किन वाले लोगों में यह समस्या स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती हैं. शरीर में विटामिन खासकर विटामिन E और ओमेगा फैटी एसिड की कमी होने पर भी त्वचा अपनी लोच खोने लगती हैं. वहीं बढ़ता वजन भी एड़ियों पर अतिरिक्त दबाव डालता है, जिससे उनमें दरारें बननी शुरू हो जाती हैं. विशेषज्ञों के मुताबिक, शरीर को हाइड्रेट रखना और नियमित रूप से मॉइस्चराइज़र का प्रयोग करना एड़ियों को स्वस्थ और मुलायम रखने का आसान व प्रभावी तरीका हैं. 

घर पर ऐसे बनाएं नेचुरल क्रैक क्रीम
नेचुरल क्रैक क्रीम बनाना बेहद आसान है और इसके लिए आपको सिर्फ तीन साधारण चीजों की जरूरत होती है नारियल का तेल, ग्लिसरीन और विटामिन E कैप्सूल. सबसे पहले एक छोटे बाउल में 3-4 चम्मच नारियल तेल लें, उसमें 2 चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं और फिर 2 विटामिन E कैप्सूल को फोड़कर उसका तेल मिश्रण में डाल दें. इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूद क्रीम तैयार करें और इसे किसी साफ छोटे जार में सुरक्षित रख लें. इस्तेमाल करने के लिए रोज रात को सोने से पहले और सुबह नहाने के बाद इस क्रीम को एड़ियों पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं. नियमित उपयोग से सिर्फ 7 दिनों में ही एड़ियों की दरारें भरने लगती है, दर्द कम होता है और पैरों की त्वचा पहले से अधिक सॉफ्ट, मुलायम और पूरी तरह हाइड्रेटेड महसूस होती हैं. 

एड़ियों की देखभाल ऐसे करें
वेबएमडी के अनुसार एड़ियों की सही देखभाल करने के लिए कुछ सरल लेकिन प्रभावी कदमों का पालन करना जरूरी हैं. सबसे पहले एक टब में हल्का साबुन मिलाकर लगभग 20 मिनट तक पैरों को भिगोएं, इससे त्वचा नरम हो जाती है और सफाई आसान होती हैं. इसके बाद एक हल्के स्क्रब की मदद से एड़ियों को धीरे-धीरे रगड़ें ताकि जमी हुई डेड स्किन आसानी से हट जाए. पैरों को साफ पानी से धोकर अच्छी तरह सूखा लें और फिर मॉइस्चराइजर, पेट्रोलियम जेली या कोई भी हाइड्रेटिंग क्रीम लगाएं. क्रीम लगाने के बाद सॉक्स पहनना बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि यह नमी को बंद कर रखता है और एड़ियों को जल्दी रिपेयर होने में मदद करता हैं. इस प्रक्रिया को नियमित रूप से अपनाने से एड़ियां न केवल ठीक होती हैं बल्कि लंबे समय तक मुलायम भी बनी रहती हैं.

सर्दियों में एड़ियों की दरारें सिर्फ दिखने में खराब नहीं लगतीं, बल्कि दर्द भी देती हैं. इसलिए इस आसान घरेलू क्रीम और थोड़़ी-सी देखभाल के साथ आप भी पा सकती है बिल्कुल मुलायम, क्रैक-फ्री एड़ियां वो भी बिना ज्यादा खर्च किए.

यह भी पढ़े: BHU कैंपस में हंगामा: छात्रों का पथराव, पुलिस का लाठीचार्ज, जानें क्या है पूरा मामला

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य