सहकारिता मॉडल पर “भारत टैक्सी” से परिवहन क्षेत्र में आएगी नई क्रांति - डॉ. प्रदीप वर्मा

सहकारिता मॉडल पर “भारत टैक्सी” से परिवहन क्षेत्र में आएगी नई क्रांति - डॉ. प्रदीप वर्मा

सहकारिता मॉडल पर “भारत टैक्सी” से परिवहन क्षेत्र में आएगी नई क्रांति - डॉ प्रदीप वर्मा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने बुधवार को राज्यसभा में सहकारिता आधारित परिवहन सेवा “भारत टैक्सी” को लेकर महत्वपूर्ण प्रश्न उठाया. उन्होंने माननीय केंद्रीय सहकारिता मंत्री से यह जानना चाहा कि इस नई सेवा से उपभोक्ताओं को क्या विशेष लाभ प्राप्त होंगे तथा यह पहल देश के युवाओं, किसानों, वाहन चालकों और छोटे उद्यमियों के लिए रोजगार के नए अवसर किस प्रकार सृजित करेगी.

डॉ. वर्मा ने कहा कि वर्ष 2021 में भारत सरकार द्वारा सहकारिता मंत्रालय का गठन सहकारी व्यवस्था को नई दिशा देने वाला दूरदर्शी और ऐतिहासिक कदम था. माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व में “सहकार से समृद्धि” का संकल्प आज देश के करोड़ों किसानों, ग्रामीणों और छोटे उद्यमियों के आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बन रहा है.

उन्होंने कहा कि सहकारिता मॉडल पर आधारित “भारत टैक्सी” सेवा की शुरुआत इस दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. यह न केवल यात्रियों को पारदर्शी, सुलभ और बेहतर परिवहन सेवा प्रदान करेगी, बल्कि इससे जुड़े वाहन चालकों, युवाओं और छोटे उद्यमियों के लिए आय एवं रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

डॉ. वर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि सहकारिता आधारित यह मॉडल परिवहन क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाते हुए हजारों लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होगी.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में विश्व प्लंबर दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम, प्लंबरों को टूल किट और शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित

संबंधित सामग्री

12 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर रांची आएंगे गौरव गोगोई और जितेन्द्र सिंह

झारखंड

12 मार्च को एक दिवसीय दौरे पर रांची आएंगे गौरव गोगोई और जितेन्द्र सिंह

Amity यूनिवर्सिटी झारखंड का तीन दिवसीय वार्षिक युवा महोत्सव

झारखंड

Amity यूनिवर्सिटी झारखंड का तीन दिवसीय वार्षिक युवा महोत्सव 'अमिफोरिया 2026' 11 मार्च से शुरू

कोरोना टीका की तरह गैस सिलेंडर पर भ्रम फैला रहा झामुमो: प्रदीप वर्मा

झारखंड

कोरोना टीका की तरह गैस सिलेंडर पर भ्रम फैला रहा झामुमो: प्रदीप वर्मा

राज्य का सत्ता पक्ष जनता को कर रहा है हतोत्साहित

बिरसा मुंडा हवाई अड्डा में CBRN प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, आपात स्थितियों से निपटने की दी जाएगी ट्रेनिंग 

झारखंड

बिरसा मुंडा हवाई अड्डा में CBRN प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, आपात स्थितियों से निपटने की दी जाएगी ट्रेनिंग 

गिद्धौर पुलिस की बड़ी कामयाबी; रामसागर तालाब के पास ब्राउन शुगर के साथ दो किशोर गिरफ्तार

झारखंड

गिद्धौर पुलिस की बड़ी कामयाबी; रामसागर तालाब के पास ब्राउन शुगर के साथ दो किशोर गिरफ्तार