Bank Holidays in November: नवंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक! RBI ने जारी की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, देखें यहां

By : Mansi Kumari
Bank Holidays in November: नवंबर में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक! RBI ने जारी की छुट्टियों की पूरी लिस्ट, देखें यहां

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अगर आप नवंबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे है तो पहले ये खबर जरूर पढ़ लें. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नवंबर 2025 की बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें इस महीने कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें राष्ट्रीय अवकाश, राज्य-विशेष त्योहार और साप्ताहिक छुट्टियां शामिल हैं. हालांकि, सभी छुट्टियां एक साथ पूरे देश में लागू नहीं होंगी.

कहां-कहां और कब बंद रहेंगे बैंक?
RBI के अनुसार, नवंबर में दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार को तो बैंक बंद रहेंगे ही, साथ ही कई राज्यों में स्थानीय त्योहारों और सांस्कृतिक आयोजनों के कारण अतिरिक्त छुट्टियां भी रहेंगी.

1 नवंबर (शनिवार): कन्नड़ राज्योत्सव और इगास-बगवाल के मौके पर कर्नाटक और उत्तराखंड में बैंक बंद रहेंगे.
5 नवंबर (बुधवार): गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के कारण पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली समेत करीब 20 राज्यों में अवकाश रहेगा।.
6-7 नवंबर: मेघालय में नोंगकरेम डांस फेस्टिवल और वांगला फेस्टिवल के कारण दो दिनों तक बैंक बंद रहेंगे.
8 नवंबर (शनिवार): कर्नाटक में कनकदास जयंती के अवसर पर बैंक नहीं खुलेंगे.

साप्ताहिक छुट्टियां भी रहेंगी शामिल
देशभर में नियमित छुट्टियों के तहत 2, 8, 9, 16, 22, 23 और 30 नवंबर को भी बैंक बंद रहेंगे. हालांकि, 15 और 29 नवंबर को बैंक खुले रहेंगे. ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, UPI और ATM सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी यानी डिजिटल लेनदेन पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा.

यह भी पढ़े: CBSE ने जारी किया 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट, साल में दो बार होंगे एग्जाम

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य