होटल में खाना खाने से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की तबीयत बिगड़ी, पेट में दिक्कत के बाद पहुंचे अस्पताल

होटल में खाना खाने से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की तबीयत बिगड़ी, पेट में दिक्कत के बाद पहुंचे अस्पताल

होटल में खाना खाने से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की तबीयत बिगड़ी पेट में दिक्कत के बाद पहुंचे अस्पताल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच खेले जा रहे वनडे मुकाबले के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम के चार खिलाड़ी अचानक बीमार पड़ गए. खिलाड़ियों को पेट में संक्रमण की शिकायत होने के बाद तुरंत मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया. तेज गेंदबाज हेनरी थॉर्नटन की हालत गंभीर देख उन्हें रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि बाकी तीन खिलाड़ियों को सामान्य रिपोर्ट मिलने के बाद छुट्टी दे दी गई.


टीम मैनेजर के अनुसार, थॉर्नटन में संक्रमण के लक्षण पाए गए थे, लेकिन अब उनकी हालत में सुधार हैं. हालांकि उनका मैदान पर वापसी का समय अभी तय नहीं किया जा सका. इस घटना के बाद टीम ने खिलाड़ियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए डाइट चार्ट में बदलाव किया हैं. माना जा रहा है कि यह परेशानी होटल के खाने के कारण हुई, लेकिन रीजेंसी अस्पताल और टीम मैनेजमेंट ने इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की हैं. होटल लैंडमार्क के प्रबंधन ने भी इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया हैं. फूड डिपार्टमेंट की जांच में होटल के खाने में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई.


BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने कहा कि लैंडमार्क होटल कानपुर का सबसे भरोसेमंद होटल है और अगर खाने की वजह से परेशानी होती तो सभी खिलाड़ी प्रभावित होते. ऑस्ट्रेलिया-ए की मेडिकल टीम ने खिलाड़ियों को स्थानीय भोजन और पानी के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी हैं.


यह भी पढ़े: पानी का खजाना है ये शहर! जहां बहती 17 नदियां और बनते 3 पवित्र संगम, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
 

संबंधित सामग्री

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

झारखंड

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

गोमो एवं तोपचांची क्षेत्र में मुहर्रम पर्व श्रद्धा, आस्था एवं आपसी भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखा गया.

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

झारखंड

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव-थाना क्षेत्र के बगदा घाटी में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना हुई. घाटी में एक पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गई.

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

झारखंड

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी (SBU) में चित्रपट झारखंड के तत्वावधान में आयोजित झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ.

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बिहार

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बड़ी खबर सासाराम से है. जहां करगहर थाना क्षेत्र के रसूलपुर रजवाहा में पिपरा जगदलपुर गांव के बीच एक नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ है. मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है.

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, मेघाहातुबुरु इकाई ने सेल की मेघाहातुबुरु खदान के निरीक्षण पर पहुंचे SAIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पांडा से मुलाकात कर क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से अवगत कराय