न्यूज11 भारत
रांटी/डेस्कः- बिहार के मोकामा से एनडीए ने अनंत सिंह को जेडीयू के तरफ से प्रत्याशी बनाया गया है. बता दें कि 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान हुआ था. अनंत सिंह इस सीट से पहले भी विधायक रहे हैं. 11 नवंबर को यहां दूसरे चरण का मतदान होना है. 14 को रिजल्ट की घोषणा की गई है. लेकिन अभी से ही अनंत सिंह जीत का दावा करते हुए पटना में भोज की तैयारी शुरु कर दी है.
उपचुनाव में मिली थी जीत
बता दें कि मोकामा से अनंत सिंह की पत्नी अभी विधायक है, उपचुनाव में उन्हे जीत मिली थी. ऐसे में पटना स्थित उनके आवास पर भोज का आयोजन किया जा रहा है. जहां लोग जुटेंगे और भोज होगा.
1 लाख लोग रिजल्ट के दिन खाएंगे खाना
सरकारी आवास में स्थित मैदान में बांस बल्ला के सहारे टेंट बनाया जाने लगा है. माना जा रहा है कि करीब 1 लाख लोग रिजल्ट के दिन यहां खाना खाने लोग आने वाले हैं. रिजल्ट के दिन सुबह से ही खाना पीना शुरु हो जाएगा.
#मोकामा विधान सभा परिवार को सादर आमंत्रण ?
— Anant Kumar Singh (@MLA_AnantSingh) November 10, 2025
मोकामा विधान सभा के सभी NDA कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को हार्दिक निमंत्रण —
? दिनांक: 14 नवम्बर 2025
? स्थान: 1 माल रोड, पटना
आपका आगमन हमारा सम्मान होगा।
हम आपके स्वागत में पलक बिछाए बैठे हैं। pic.twitter.com/KGYSyHCjto
200 प्रतिशत जीत का दावा
भोज के तैयारी के साथ ही अनंत सिंह के समर्थक दावा कर रहे हैं कि दादा की जीत 200 प्रतिशत पक्की है. उन्हे जीतने से कोई नहीं रोक सकता. लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि रिजल्ट वाले दिन क्या होता है.
बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी कई बार ऐसा होते देखा गया है. रिजल्ट के दिन बड़ी संख्या में मोकामा से लोग वहां पहुंचते हैं.
ये भी पढ़ेंः- Blood Cleansing Foods: ब्लड में मिलने वाली सारी गंदगी हो जाएगी साफ बस डाइट में कर लें ये चीजें शामिल..