न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: हैदराबाद में देश की जनता से सोना की खरीद नहीं खरीदने की अपनील करने के 24 घंटे के अंदर एक बार फिर पेट्रोल-डीजल बचाने और सोना नहीं खरीदने की अपील की. उन्होंने कोरोनाकाल की याद दिलाते हुए अमेरिका और ईरान युद्ध से उपजे हालात के मद्देनजर दोबारा यह अपील की है. उन्होंने कहा कि युद्ध का ही नहीं, युद्ध के बीच अगर हम खुद को संयमित नहीं करते हैं तो इसका गंभीर देखने को मिल सकता है. पीएम मोदी ने कहा कि देश के लोगों से अपनी आदतों में थोड़ा बदलाव लाने से इसे सम्भव किया जा सकता है. साथ ही देश पर युद्ध के होने वाले असर को भी कम किया जा सकता है.
रविवार को हैदराबाद केबाद सोमवार को वड़ोदरा में पीएम मोदी ऐसी अपील जनता से की है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में दुनिया लगातार अस्थिर परिस्थितियों से गुजर रही है. कोरोना का संकट, फिर वैश्विक आर्थिक चुनौतियां, और अब पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया पर इसका असर डाला है. इस असर से भारत भी अछूता नहीं है. पीएम मोदी ने कहा कि जब हम कोरोना जैसे संकट का मिलकर मुकाबला करके विकट हालात को काबू कर सके तो इस संकट पर भी इसी तरह से मिलजुलकर अवश्य पार पा जाएंगे. सरकार इन अस्थिर हालात से बाहर निकलने का लगातार प्रयास कर रही है, जनता के सहयोग से इससे भी बाहर निकल पायेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को यह भी याद दिलाया कि पहले भी जब-जब देश या देश से बाह युद्ध के हालात बने तब-तब तत्कालीन सरकारों ने जनता से संयम बरतने की अपील की, जनता ने भी अपना दायित्व बखूबी निभाया, आज भी ऐसी ही जरूरत है, इसलिए हम सब मिलकर अपना दायित्व निभाएं. देश के संसाधनों पर पड़ने वाले बोझ को कम करें. हर छोटे प्रयास से ऐसे उत्पादों का उपयोग कम करने का बहुत बड़ा असर अपने आप दिखने लगेगा.
यह भी पढ़ें: ED की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस गिरफ्तार, भर्ती घोटाले में गंभीर आरोप