न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: वेबसीरीज 'पंचायत' में बनराकस के किरदार से सुर्खियों में आए अभिनेता दुर्गेश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपने अनुभव साझा किए हैं. उन्होंने खुलासा किया कि अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में अब तक जिस भी उम्मीदवार को उन्होंने वोट दिया, वह कभी जीत नहीं पाया. दुर्गेश कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया, "अलीनगर का मेरे पास वोटर आईडी कार्ड हैं. मैं हर बार उम्मीदवार को वोट देता हूं, लेकिन वो जीतता ही नहीं."
दरभंगा के इस कलाकार ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत रंगमंच से की थी. गांव के नुक्कड़ नाटक और कॉलेज के ड्रामा प्रतियोगिताओं में अभिनय का अनुभव हासिल करने के बाद उन्होंने थिएटर की बारीकियों को समझा और अभिनय को अपनी पहचान बनाया. पंचायत में उनका बनराकस का किरदार देसी अंदाज और हास्यपूर्ण शैली में दर्शकों के दिलों में उतर गया. दुर्गेश का कहना है कि अभिनय सिर्फ संवाद बोलना नहीं, बल्कि जीवन को जीने की समझ हैं. इस किरदार के लिए उन्होंने गांव की बोली, देहाती हाव-भाव और ग्रामीण जीवन की वास्तविकता को करीब से महसूस किया. यही वजह है कि वेबसीरीज का हर दृश्य इतना जीवंत और वास्तविक लगता हैं.
यह भी पढ़े: जब साल का आखिरी दिन बन गया 0 जनवरी! जानिए कैलेंडर की इस अजब-गजब कहानी को!