भीषण अग्निकांड

बैंकॉक के पब में लगी भीषण आग, भागने का नहीं मिला रास्ता, 27 की मौत; गंभीर रूप से 22 जख्मी

सर्किट ब्रेकर में लगी आग धमाके के साथ तेजी से पूरे पब में फैल गई<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बैंकॉक के पब में लगी भीषण आग, भागने का नहीं मिला रास्ता, 27 की मौत; गंभीर रूप से 22 जख्मी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 लोग घायल हो हैं, जिनकी हालत काफी गंभईर है. रविवार को यह दिल दहला देने वाला हादसा आधी रात के समय हुआ. आग इतनी तेजी से फैल कि लोगों को भागने का मौका नहीं मिला. जिसमें फंस कर 27 लोगों की मौत हो गई. 

बताया जा रहा है कि आग स्टेज के पास लगे एक सर्किट ब्रेकर में लगी. पहले पब की बिजली गुल हो गई. इसके तुरंत बाद एक तेज धमाका हुआ और पूरा पब आग की शोलों में बदल गया. जिस समय यह हादसा हुआ पब के भीतर भारी भीड़ मौजूद थी. आग फैलने के बाद लोगों की चीख-पुकार मच गई.

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल के अनुसार, आग लगने के बाद लोग घबरा कर बचने के लिए बाथरूम की ओर भागे. लेकिन वहां कोई एग्जिट गेट नहीं था, जिससे लोग वहीं फंस गए और आग की चपेट में आ गए. ज्यादातर लोगों की मौत धुएं से दम घुटने से हुई. बैंकॉक मेट्रोपॉलिटन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार,  63 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिनमें 22 की हालत गंभीर है. अधिकारियों के अनुसार,  मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. 

थाईलैंड में पहले भी हुए हैं भीषण अग्निकांड

  • 2022 में एक म्यूजिक पब में भीषण आग लगी थी जिसमें 14 लोगों की मौत हुई थी. 
  • 1 जनवरी 2009 को सांतिका नाइटक्लब में नए साल का जश्न भीषण अग्निकांड में बदल गया. जिसमें 66 लोगों की जान गई थी और 200 से अधिक घायल हुए थे.

यह भी पढ़ें: झारखंड के 14 जिलों में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश की सम्भावना, कुछ जगहों पर वज्रपात की भी घटनाएं सम्भव हैं

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.