न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- नागपुर के पारडी रिहायशी क्षेत्र में तेंदुए ने घुसकर दहशत मचा दिया. सुबह 7 बजे तेंदुए ने कई घरों में घुसकर सात लोगं को घायल कर दिया. सूचना मिलते ही वन विभाग व पुलिस टीम मौके पर पहुंची. लगभग 5 घंटे रेस्क्यू चलने के बाद तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित पिंजरे में बंद कर वन विभाग ले जाया गया. महाराष्ट्र के नागपूर शहर के तेंदुए का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है जिसके बाद इलाके में अफरा तफरी सी मच गई. अलग अलग घरों में भागते हुए एक साथ 7 लोगों को जख्मी कर दिया, जिसमें एक महिला भी शामिल है. प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. तेंदुए का अचानक से इलाके में घुसने से लोगों के अंदर एक डर का माहौल बन गया है. देखते देखते खबर पूरी क्षेत्र में फैल गया और तेंदुए को देखने के लिए भी लोगों की भीड़ लग गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसी सूचना पुलिस व वन विभाग को दिया फिर तेंदुए के रेस्क्यू कर वापस वन विभाग को सौंप दिया गया. आखिरकार वन विभाग ने ट्रेंकुलाइज डार्ट लगाया फिर लगभग 10 मीनट में तेंदुआ बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा, जिसके बाद पिंजरे में डालकर वन विभाग अपना गाड़ी में ले गया. स्थानीय लोगों ने तेंदुए की रेस्क्यू के बाद राहत की सांस ली.
ये भी पढ़ेंः- लालू के बेटे तेजस्वी के बिहार की राजनीति में खराब प्रदर्शन का कारण कहीं ये तो नहीं!