जहां है पाकिस्तान का न्यूक्लियर ठिकाना वहां आया 5.4 की तीव्रता का भूकंप, घरों से...

प्राकृतिक आपदा

जहां है पाकिस्तान का न्यूक्लियर ठिकाना वहां आया 5.4 की तीव्रता का भूकंप, घरों से लोग निकले व सुरक्षित स्थानों की ओर भागे

भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 75 किलोमीटर नीचे स्थित था

जहां है पाकिस्तान का न्यूक्लियर ठिकाना वहां आया 54 की तीव्रता का भूकंप घरों से लोग निकले व सुरक्षित स्थानों की ओर भागे

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: पाकिस्तान के न्यूक्लियर ठिकाने के लिए मशहूर डेरा गाजी खान में भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी है. दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में एक के बाद एक तीन भूकंप के तीन झटकों के बाद आज पाकिस्तान में भी तेज भूकंप का झटका महसूस किया गया है. भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान इलाके के पास 5.4 तीव्रता का भूकंप आया है.. भूकंप आने के बाद वहां हड़कम्प मच गया, लगो सुरक्षित स्थानों पर भागते नजर आए. हालांकि, अभी तक पाकिस्तान से किसी बड़ी घटना और किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है. स्थानीय प्रशासन सतर्कता बरतते हुए हालात पर नजर बनाए हुए है.

पाकिस्तान में भूकंप शनिवार सुबह स्थानीय समयानुसार 8:53 बजे आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 थी. भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 75 किलोमीटर नीचे स्थित था. भूकंप के झटके बड़े क्षेत्र में महसूस किए गये. भूकंप आने के बाद लोग अपने घरों से निकल गए और इधर-उधर भागने लगे. लेकिन अभी तक जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई है.

बता दें कि शुक्रवार को बलूचिस्तान के कई इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. जिस क्षेत्र में भूकंप आया है उसे भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में माना जाता है.

यह भी पढ़ें: गोइलकेरा में एनएच 320 डी पर अवैध बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

संबंधित सामग्री

रामगढ़ DC ने दिया चल सम्पत्ति तथा सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश 

झारखंड

रामगढ़ DC ने दिया चल सम्पत्ति तथा सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश 

चल सम्पत्ति की कुर्की का आदेश जारी

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना

झारखंड

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना

झारखंड सरकार के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के आदेश के आलोक में आज समाहरणालय परिसर, सरायकेला-खरसावां से जिले में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ किया गया.

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स 

झारखंड

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स 

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इर्गु टोली बागान चौक में ललन कुमार नामक युवक ने आत्महत्या कर ली है.

पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

झारखंड

पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की आपात बैठक— शिविर, जांच, दवा वितरण, डीडीटी छिड़काव और मच्छरदानी वितरण के दिए निर्देश

सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण

झारखंड

सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण

अवैध कोयला कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दिए निर्देश