13 रुपये में शर्ट का ऑफर बना बवाल! दुकान बंद कर भागा दुकानदार, मचा हड़कंप

By : Mansi Kumari
13 रुपये में शर्ट का ऑफर बना बवाल! दुकान बंद कर भागा दुकानदार, मचा हड़कंप

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
पंजाब के लुधियाना में बुधवार को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर शुरू किया गया एक प्रमोशनल ऑफर अचानक हंगामे में बदल गया. दरअसल, शहर के प्रसिद्ध बाजार में एक कपड़ों की दुकान ने सिर्फ 13 रुपये में शर्ट बेचने का ऐलान किया था लेकिन जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर फैली, भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई.

सोशल मीडिया पोस्ट बनी आफत की वजह
मिली जानकारी के अनुसार, दुकानदार इंद्रदीप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर लिखा था कि “गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पहले 50 ग्राहकों को सिर्फ 13 रूपए में शर्ट मिलेगी.” लेकिन यह ऑफर जैसे ही वायरल हुआ, सुबह-सुबह सैकड़ों लोग दुकान के बाहर लाइन में लग गए. कुछ ही घंटों में भीड़ 300 से बढ़कर करीब 1500 लोगों तक पहुंच गई.

दुकान खुलते ही मच गया हंगामा
गवाहों के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे जब दुकानदार इंद्रदीप दुकान पहुंचा और शटर खोलने की कोशिश की, तो भीड़ ने अचानक धक्का-मुक्की शुरू कर दी. लोग सस्ती शर्ट पाने के लिए एक-दूसरे पर टूट पड़े. हंगामे में दो बाइक्स चोरी हो गई और एक महिला घायल हो गई, जिसका सिर फट गया. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्थिति कुछ मिनटों में पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो गई.

दुकानदार ने बंद की दुकान, बनाया सफाई का बहाना
स्थिति बिगड़ती देख इंद्रदीप ने हड़बड़ी में दुकान की सफाई का बहाना बनाते हुए शटर नीचे कर दिया और दुकान बंद कर भाग निकला. भीड़ ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह वहां से निकल गया. इसके बाद गुस्साई भीड़ ने सोशल मीडिया पर दुकानदार को “धोखेबाज” और “पब्लिसिटी स्टंट करने वाला” कहते हुए जमकर भड़ास निकाली.

पुलिस ने संभाली स्थिति
मौके पर हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और भीड़ को किसी तरह नियंत्रित किया. दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि “इस तरह के ऑफर लगाने से पहले सुरक्षा और व्यवस्था की जानकारी देनी चाहिए.” फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं. यह घटना पूरे लुधियाना में चर्चा का विषय बन गई हैं. सोशल मीडिया पर लोग दुकानदार की नीयत पर सवाल उठा रहे है तो कुछ इसे भीड़ के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का नतीजा बता रहे हैं. जो भी हो, 13 रुपये की इस शर्ट सेल ने लुधियाना में ऐसा बवाल मचाया कि अब लोग “सेल” शब्द से भी दूरी बना रहे हैं.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में अलाव और स्वेटर की दस्तक! 10 नवंबर से लगेगी बेजोड़ ठंड
 

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य