ऑटोमैटिक अनलॉक गेट बन रहे मौत का द्वार! लखनऊ से पहले भी बन चुका है बड़े हादसे की वजह

त्रासदी

ऑटोमैटिक अनलॉक गेट बन रहे मौत का द्वार! लखनऊ से पहले भी बन चुका है बड़े हादसे की वजह

मालवीय नगर के होटल में बिजली संचालित गेट बंद होने से 21 लोगों की हो चुकी है मौत

ऑटोमैटिक अनलॉक गेट बन रहे मौत का द्वार लखनऊ से पहले भी बन चुका है बड़े हादसे की वजह

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: सोमवार को देश एक और बड़े हादसे से दो चार हुआ. लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत हो गई. इस भीषण हादसे के बाद हादसे से जुड़ी कुछ सच्चाइयां भी सामने आ रही हैं.शुरुआती जांच बता रही है कि कोचिंग सेंटर का मुख्य प्रवेश द्वार थंब इम्प्रेशन (बायोमेट्रिक) सिस्टम से संचालित होता था. जब आग लगी तो यह सिस्टम खुद ब खुद लॉक हो गया जिसकी वजह से अंदर मौजूद छात्र और कर्मचारी बाहर नहीं निकल पाए और बड़ी त्रासदी हो गयी. अचानक फैले धुएं और आग से लोगों के बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया, जिससे हालत बेकाबू हो गई और इसमें फंस कर 15 लोग काल कवलित हो गए. खबर यह भी है कि इस बहुमंजिला इमारत में आपातकालीन निकास की भी कोई व्यवस्था नहीं थी. अगर वैकल्पिक निकास मार्ग होता तो हादसा इतना बड़ा रूप नहीं ले पाता.

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी बिल्डिंग में ऑटोमैटिक सिस्टम के कारण कोई बड़ा  हादसा हुआ है. इससे पहले भी आधुनिक सिस्टम के कारण भी बड़े हादसे हो चुके हैं.

  • अभी कुछ समय पहले दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में जो आग लगी थी, उसमें भी ऐसी ही व्यवस्था के कारण बड़ा हादसा हो गया था. मालवीय नगर होटल का मुख्य द्वारा विद्युत संचालित था. जब होटल में आग लगी तब विद्युत व्यवस्था ठप हो गयी जिससे गेट भी अपने आप बंद हो गया और लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया. यह एक बड़ी त्रासदी थी जिसमें 11 विदेशियों समेत 21 लोगों की जान चली गई थी.
  • 2019  में ट्रक ड्राइवर सुधीर पानी पीने जा रहा था. नोएडा यूफ्लेक्स कंपनी के इलेक्ट्रॉनिक गेट नंबर 5 में फंसकर मौत हो गई. क्योंकि गेट अचानक बंद हो गया और ड्राइवर दब गया.
  • 2025 में कानपुर देहात फैक्ट्री, रनिया की फ्लेक्सी सील्ड पॉलिपास्ट कंपनी में मेन गेट गिरने से सिक्योरिटी गार्ड रामऔतार की मौके पर मौत. वह सुबह 9 बजे ड्यूटी पर आए थे, तभी गेट गिर गया.
  • 2026 में लटेरी, MP - इलेक्ट्रिक कार + ऑटोमैटिक मोड, नगर परिषद के सामने खड़ी इलेक्ट्रिक कार का ड्राइवर जैसे ही गेट खोलकर बैठा, ऑटोमैटिक मोड पर कार रॉकेट की तरह आगे बढ़ी. पास की दुकान में बैठे 3 लोग कुचल गए 
  • मुंब्रा स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरकर 4 की मौत के बाद रेलवे ने फैसला लिया: सभी कोच में ऑटोमैटिक गेट लगाएंगे जो चलती ट्रेन में बंद रहेंगे. यानी सही तरीके से लगें तो ऑटोमैटिक गेट जान बचा भी सकते हैं.

ऑटोमैटिक गेट सुविधा है, पर बिना सेफ्टी फीचर के वह जानलेवा मशीन बन जाता है. फैक्ट्री, सोसाइटी, घर - सब जगह मेंटेनेंस और सेंसर जरूरी हैं. पहले भी हादसे हो चुके, अब लापरवाही भारी पड़ रही है.

यह भी पढ़ें: आज से झारखंड के मौसम में दिखेगा बड़ा बदलाव, मानसून की सक्रियता बढ़ने के बावजूद बारिश होगी कम, मौसम होगा गर्म

संबंधित सामग्री

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय पांच दिवसीय आवासीय शतरंज शिविर ‘चेकमेट चैम्पियंस’ का भव्य शुभारम्भ

झारखंड

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय पांच दिवसीय आवासीय शतरंज शिविर ‘चेकमेट चैम्पियंस’ का भव्य शुभारम्भ

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में राज्य स्तरीय पांच दिवसीय आवासीय शतरंज शिविर ‘चेकमेट चैम्पियंस’ का भव्य शुभारम्भ किया गया. इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में राज्यभर के उदीयमान शतरंज खिलाड़ियों, प्रतिष्ठित

साइबर ठगी का मामला दर्ज, सीमेंट व्यवसायी के खाते से 2 लाख रुपये की अवैध निकासी

झारखंड

साइबर ठगी का मामला दर्ज, सीमेंट व्यवसायी के खाते से 2 लाख रुपये की अवैध निकासी

राजगंज बाजार चौक निवासी एक सीमेंट व्यवसायी साइबर ठगी का शिकार हो गए. साइबर अपराधियों ने उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से लगभग 2 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली.

बरवाडीह में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर BLO व पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

झारखंड

बरवाडीह में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर BLO व पर्यवेक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 को सफल बनाने को लेकर बरवाडीह प्रखंड कार्यालय सभागार में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयो

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सम्मानित किया जाना समस्त झारखंडवासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय : आदित्य साहू

झारखंड

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सम्मानित किया जाना समस्त झारखंडवासियों के लिए गर्व और सम्मान का विषय : आदित्य साहू

समाज और राष्ट्र के निर्माण में अमूल्य भूमिका निभाने वाले महान विभूतियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उनके योगदान को दे रहा है उचित सम्मान

दिशोम गुरु को पद्मभूषण सम्मान, झारखंड और देश के लिए गौरव का क्षण: JMM

झारखंड

दिशोम गुरु को पद्मभूषण सम्मान, झारखंड और देश के लिए गौरव का क्षण: JMM

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान