मध्यप्रदेस के राजगढ़ में आग का तांडव, बाइक में लगी आग से पेट्रोल पम्प समेत कई गाड़ियां जलकर राख, 12 लोग भी आए चपेट में

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मध्यप्रदेस के राजगढ़ में आग का तांडव, बाइक में लगी आग से पेट्रोल पम्प समेत कई गाड़ियां जलकर राख, 12 लोग भी आए चपेट में

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: मध्यप्रदेस के राजगढ़ के पचोर में सोमवार रात उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब शहर चुन्नालाल-मुन्नालाल भारत पेट्रोल पंप पर अचानक भीषण आग लग गई. इस हादसे में वहां खड़ी 12 मोटरसाइकिलें और एक पेट्रोल टैंकर जल कर राख हो गये. हादसे के वक्त पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

बताया जा रहा है कि रात के वक्त पेट्रोल पंप पर तेल भराने के लिए वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थीं, तभी एक बाइक सवार पेट्रोल भरवाने के बाद जब बाहर निकल रहा था उसकी बाइक में अचानक आग लग गई, इस आग में पूरा पेट्रोल पम्प ही चपेट में आ गया और पेट्रोल पम्प समेत कई वाहन इसकी चपेट में आ गये. हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को सम्भलने का मौका ही नहीं मिला. जिस युवक की बाइक में आग लगी, वह अपनी बाइक वहीं छोड़कर भाग गया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगी बाइक लुढ़कर पेट्रोल टैंकर तक पहुंच गई, इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया. इस हादसे में 12 लोग चपेट में आकर जख्मी भी हो गये.

यह भी पढ़ें: 'आप इनसान है' बताना नहीं होगा आसान, CAPTCHA के लिए QR Code से बतानी होगी पहचान, GOOGLE की नई पहल

संबंधित सामग्री

अगले 48 घंटे में फाइनल होगी India-US Trade Deal ! समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश तेज

अगले 48 घंटे में फाइनल होगी India-US Trade Deal ! समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश तेज

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बढ़ी हलचल, दिल्ली में अहम बैठक से निकल सकता है बड़ा फैसला

जिला अनुकंपा समिति की बैठक में उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जिला अनुकंपा समिति की बैठक में उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

विचार विमर्श के बाद समिति ने 8 तृतीय वर्ग में और चतुर्थ वर्ग में 2 अभ्यावेदनों की अनुशंसा की