Sunday, Jul 6 2025 | Time 00:11 Hrs(IST)
खेल


सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड ने आंध्र प्रदेश को 13-0 से हरा जीत के साथ किया टूर्नामेंट में आगाज

दीपिका सोरेंग को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार
सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप : झारखंड ने आंध्र प्रदेश को 13-0 से हरा जीत के साथ किया टूर्नामेंट में आगाज
न्यूज़11 भारत / डेस्क : 

13 से 23 मार्च 2024 तक पुणे महाराष्ट्र में आयोजित 14 हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024 में आज हॉकी झारखंड ने अपने पहले मैच में हॉकी आंध्र प्रदेश को 13-0 से  पराजित कर बड़ी जीत के साथ टूर्नामेंट में अपना दिमाग दिखाते हुए आगाज किया है. झारखंड टीम की ओर संगीता कुमारी ने 4 गोल, दीपिका सोरेंग और दीप्ति कुल्लू ने 2-2 गोल तथा सलीमा टेटे, रजनी केरकेट्टा, दीप्ति कुल्लू और निक्की कुल्लू ने  एक-एक गोल दागा. बताते चलें कि  झारखंड की दीपिका सोरेंग को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का पुरुस्कार मिला है.

 

ये है झारखंड की टीम

सोनल मिंज, अंशु लकड़ा, निक्की प्रधान, रोपनी कुमारी, रीमा बखला, पुनीता मिंज, सलीमा टेटे, दीप्ति टोप्पो, रेशमा सोरेंग, दीप्ति कुल्लू, महिमा टेटे, सुप्रिया मुंडू, संगीता कुमारी, दीपिका सोरेंग, निक्की कुल्लू, रजनी केरकेट्टा, प्रमोदनी  लकड़ा, किरण बड़ा.

मुख्य कोच सुमराय टेटे, सहायक कोच, रेणुका सोरेंग और मैनेजर मनोज कोनबेगी.

 

झारखंड टीम की इस  पहली जीत पर  हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, असरीता लकड़ा, रजनीश कुमार, माइकल लाल, ,जयंत केरकेट्टा  सहित हॉकी झारखंड ,खेलकूद विभाग झारखंड सरकार , रांची रेलवे के  पदाधिकारियों ने बधाई और अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी है. झारखंड टीम का अगला मैच कल हॉकी उत्तर प्रदेश के साथ है.
अधिक खबरें
64वीं रांची जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार आगाज, SDO उत्कर्ष कुमार ने किया टूर्नामेंट का शुभारंभ
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 8:30 PM

64वीं रांची जिला स्तरीय सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार उद्घाटन आज मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बालिका, बारियातू, रांची में हुआ. इस अवसर पर अंडर-17 बालिका वर्ग के टूर्नामेंट का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार द्वारा किया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची, विनय कुमार, और जिला शिक्षा अधीक्षक रांची, बदल राज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. उद्घाटन समारोह में रांची जिला फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव आसिफ नईम, रांची रेफरी एचओआर फरीद खान, और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के प्रतिनिधि निशिकांत पाठक सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

एजबेस्टन टेस्ट के लिए भारतीय टीम में तीन बदलाव, जसप्रीत बुमराह को भी मिला आराम
जुलाई 02, 2025 | 02 Jul 2025 | 4:06 PM

हेडिंग्ले का पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद आज टीम इंडिया एजबेस्ट में टीम में तीन बदलाव करके उतरी है. दूसरे टेस्ट मैच में इंगलैंड के कप्तान बेन स्टोक ने इस सीरीज में दूसरी बार टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी शुरू कर दी है. यशस्वी जायसवाल और के.एल. राहुल ने भारतीय पारी की शुरुआत की है.

महेंद्र सिंह धोनी को मिला 'Captain Cool' ट्रेडमार्क, कानूनी रूप से बनी उनकी पहचान
जून 30, 2025 | 30 Jun 2025 | 9:31 PM

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब कानूनी रूप से "कैप्टन कूल" के नाम से पहचाने जा सकते हैं. धोनी द्वारा इस उपनाम को ट्रेडमार्क कराने के लिए दी गई अर्जी को मंजूरी मिल गई है और यह अब आधिकारिक रूप से विज्ञापित भी कर दिया गया है. यह ट्रेडमार्क क्लास 41 के तहत रजिस्टर्ड किया गया है, जो खेल प्रशिक्षण, प्रशिक्षण सुविधाओं और स्पोर्ट्स कोचिंग सेवाओं से जुड़ा है.

एक बार फिर पाकिस्तान को पटखनी देती नजर आयेगी टीम इंडिया, नवंबर-दिसंबर में होगा मुकाबला
जून 28, 2025 | 28 Jun 2025 | 9:24 PM

भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते पूरी तरह से खराब हो चुके हैं. भारत ने पाकिस्तान से हर तरह के सम्बंधों को खत्म कर लिया है. लेकिन दोनों देश अब भी खेलों के माध्यम से जुड़े हुए हैं. भले ही वे एक दूसरे के देश में आपस में न खेल रही हों, लेकिन दोनों देशों के बीच क्रिकेट और अन्य खेलों के मुकाबले तो हो ही रहे हैं.

भारत करेगा World Police and Fire Games-2029  की मेज़बानी, शाह ने जतायी प्रसन्नता
जून 27, 2025 | 27 Jun 2025 | 9:49 PM

भारत को World Police and Fire Games-2029 की मेजबानी मिली है. भारत को इसकी मेजबानी मिलने पर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रसन्नता व्यक्त की है. World Police and Fire Games-2029 का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में होगा. गृहमंत्री ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण बताया है.