Monday, Jul 7 2025 | Time 21:26 Hrs(IST)
  • करदाताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम – ‘टैक्सपेयर हब’ का आयोजन
  • करदाताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम – ‘टैक्सपेयर हब’ का आयोजन
  • कांग्रेस कोटे के चारों मंत्रियों की राधाकृष्ण किशोर के आवास पर हुई बैठक, विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
  • कांग्रेस कोटे के चारों मंत्रियों की राधाकृष्ण किशोर के आवास पर हुई बैठक, विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
  • सहायक आचार्य नियुक्ति में अनियमितता को लेकर राज्यपाल को रघुवर दास ने लिखा पत्र
  • सहायक आचार्य नियुक्ति में अनियमितता को लेकर राज्यपाल को रघुवर दास ने लिखा पत्र
  • झारखंड ग्रामीण कार्य विभाग में तबादले पर चर्चा तेज, जूनियर इंजीनियर बना सीनियर का बॉस
  • झारखंड ग्रामीण कार्य विभाग में तबादले पर चर्चा तेज, जूनियर इंजीनियर बना सीनियर का बॉस
  • झारखंड: 23 नवप्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षकों को DGP अनुराग गुप्ता ने लगाया बैज, कुल 64 अफसरों को मिली प्रोन्नति
  • झारखंड: 23 नवप्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षकों को DGP अनुराग गुप्ता ने लगाया बैज, कुल 64 अफसरों को मिली प्रोन्नति
  • चिराग पासवान की रणनीति से NDA में मचा सियासी घमासान, 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा से बढ़ी उलझन
  • चिराग पासवान की रणनीति से NDA में मचा सियासी घमासान, 243 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा से बढ़ी उलझन
  • भाजपा केंद्रीय मुख्यालय में कल लोगों से मिलेंगे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सुनेंगे समस्याएं
  • भाजपा केंद्रीय मुख्यालय में कल लोगों से मिलेंगे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सुनेंगे समस्याएं
  • तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आईं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी, महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का लिया जायजा
झारखंड » रांची


रांची में साइबर अपराधी गिरोह का भंडाफोड़, आपत्तिजनक सामान के साथ 3 गिरफ्तार

रांची में साइबर अपराधी गिरोह का भंडाफोड़, आपत्तिजनक सामान के साथ 3 गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: रांची पुलिस ने साइबर अपराध के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी नामकुम के महुआ टोली क्षेत्र में की गई, जहां एक छापेमारी के दौरान इन साइबर अपराधियों के पास से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए. गिरफ्तार अपराधियों में एक नवादा (बिहार) और दो लखीसराय (नालंदा) के निवासी शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से 12 मोबाइल फोन, सिम कार्ड, 15,000 से अधिक कूपन, एटीएम कार्ड और अन्य समान बरामद किए हैं. ये अपराधी लंबे समय से साइबर ठगी में लिप्त थे और लोगों को फेसबुक व गूगल पर विज्ञापन डालकर झांसा देते थे.

 

मास्टरमाइंड का खुलासा

पुलिस की जांच में यह सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड एक पूर्व आयुर्वेदिक कंपनी का कर्मचारी था. उसने कंपनी का डेटा चुराकर ठगी का बड़ा नेटवर्क चलाया था. इसने लोगों को झांसा देने के लिए तुलसी आयुर्वेदिक फर्म के नाम पर पंपलेट और कूपन तैयार किए थे.

 

ठगी का तरीका

साइबर अपराधी फेसबुक और गूगल पर आकर्षक विज्ञापन डालकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे. वे "लॉन प्रोसेस" के नाम पर बड़े पैमाने पर रकम ऐंठते थे और इस ठगी का शिकार बने लोग कुछ भी संदेह नहीं करते थे. इसके जरिए आरोपियों ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी की थी.

 

पुलिस की कार्रवाई

रांची पुलिस ने इस मामले की गहरी छानबीन करते हुए इन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और ठगी के शिकार लोगों से भी संपर्क कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी ताकि भविष्य में ऐसे अपराधों को रोका जा सके. यह गिरफ्तारी रांची पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिसने साइबर अपराधियों के गिरोह को पर्दे के पीछे से बाहर ला खड़ा किया.

 


 

 

 


 


 


 


 


 


 


 



 

अधिक खबरें
झारखंड प्रशासनिक सेवा की अधिकारी वन्दना भारती आरोप मुक्त, विभाग ने जारी किया आदेश
जुलाई 07, 2025 | 07 Jul 2025 | 8:27 PM

राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा की अधिकारी वन्दना भारती, तत्कालीन अंचल अधिकारी, नाला, जामताड़ा को आरोप मुक्त किया है. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने संकल्प जारी किया है.

झारखंड ग्रामीण कार्य विभाग में तबादले पर चर्चा तेज, जूनियर इंजीनियर बना सीनियर का बॉस
जुलाई 07, 2025 | 07 Jul 2025 | 8:18 PM

झारखंड ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा किए गए 15 इंजीनियरों के तबादले ने विभाग में नई चर्चा छेड़ दी है. खासकर 2013 बैच के चंदन कुमार (3) को मुख्य अभियंता कार्यालय, रांची में सचिव (प्रावैधिकी) का अतिरिक्त प्रभार मिलने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, क्योंकि अब वे अपने से 12 साल सीनियर इंजीनियर के भी बॉस बन गए हैं.

झारखंड: 23 नवप्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षकों को DGP अनुराग गुप्ता ने लगाया बैज, कुल 64 अफसरों को मिली प्रोन्नति
जुलाई 07, 2025 | 07 Jul 2025 | 8:08 PM

झारखंड पुलिस में आज एक अहम क्षण उस वक्त देखने को मिला जब राज्य के महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक अनुराग गुप्ता ने रांची स्थित पुलिस मुख्यालय के सभागार में 23 नवप्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षकोंको बैज लगाकर सम्मानित किया. ये अधिकारी हाल ही में निरीक्षक या समकक्ष पद से पदोन्नत होकर डिप्टी एसपी बनाए गए हैं.

सेंट्रल मुहर्रम कमिटी, चान्हो और काठीटांड में आयोजित मेले में सम्मिलित हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर
जुलाई 07, 2025 | 07 Jul 2025 | 7:24 PM

झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने आज सेंट्रल मुहर्रम कमिटी, चान्हो और काठीटांड में आयोजित मेले में सम्मिलित हुए. उन्होंने कहा कि मुहर्रम का दिन हमें त्याग, बलिदान और संघर्ष की अमर गाथा की याद दिलाता है। यह दिन मानवता, प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है. इस्लाम धर्म का यही पैग़ाम है — हर वर्ग, धर्म और समुदाय के बीच मेल-जोल और इंसानियत को सर्वोपरि मानना.

तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आईं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी, महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का लिया जायजा
जुलाई 07, 2025 | 07 Jul 2025 | 7:16 PM

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आईं हैं. दौरे के दौरान उन्होंने राज्य में महिलाओं से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की और कई सरकारी विभागों का निरीक्षण किया. उन्होंने होटवार से लेकर रांची के रिम्स अस्पताल तक जाकर महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का जायजा लिया.