Monday, Jul 14 2025 | Time 04:23 Hrs(IST)
झारखंड


झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की हार्ट सर्जरी सफल, मेदांता अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की हार्ट सर्जरी सफल, मेदांता अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

न्यूज11 भारत


नई दिल्ली/डेस्क: झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार मंत्री अंसारी की हालत स्थिर है और वह फिलहाल दिल्ली में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं. डॉक्टरों की सलाह और अंतिम मेडिकल जांच के बाद ही उनके झारखंड लौटने की संभावना है.

 

परिजनों और करीबी सहयोगियों ने बताया कि मंत्री हफीजुल हसन की सर्जरी पूरी तरह सफल रही है और अब वह धीरे-धीरे रिकवरी की ओर बढ़ रहे हैं. राज्य सरकार और पार्टी के कई नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. गौरतलब है कि मंत्री अंसारी को हाल ही में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सर्जरी की गई थी.

 


 

 


 


 


 


 

अधिक खबरें
जारंगडीह के रहने वाले ऑटो चालक की बेटी प्रियांशु मिस ग्रैंड इंडिया के फाइनल में
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 11:05 PM

बेरमो प्रखंड के जारंगडीह के रहने वाले ऑटो चालक नरेश प्रसाद चौधरी की बेटी प्रियांशु माला चौधरी ने बेरमो का मान बढ़ाया. प्रियांशु माला राजस्थान के जयपुर में आयोजित मिस ग्रैंड इंडिया प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई हैं और झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.

झारखंड प्रदेश शौण्डिक समाज की नयी कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 10:53 PM

रविवार को झारखंड प्रदेश शौण्डिक (सूढी) समाज के नए कार्यकारिणी की पहली बैठक रांची हवेली बैंक्विट, रिंग रोड कांके में डॉक्टर अशोक प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.इस दौरान समाज के ज्यादा से ज्यादा अविवाहित युवक एवं युवतियों

पलामू में दवा दुकानदारों का निलंबन वापस नहीं हुआ तो बुधवार से हड़ताल की चेतावनी
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 10:47 PM

पलामू केमिस्टस एंड ड्रगिस्ट्स फेडरेशन ने मेदिनीनगर के स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया से उनके शाहपुर स्थित आवास पर मुलाकात की. फेडरेशन के पदाधिकारियों ने विधायक को जिले में औषधि व्यवसाय पर हो रही एकतरफा कार्रवाईयों से अवगत कराया. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष से औषधि प्रशासन नए-नए कानूनों का भय

चाईबासा सदर थाना के न्यू कॉलोनी नीमडीह में अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हालत नाजुक
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 10:40 PM

चाईबासा सदर थाना अंतर्गत न्यू कॉलोनी नीमडीह में अज्ञात अपराधियों ने युवक सुमीत यादव AGE - 25 को घर से बुलाकर गोली मारी, इस घटना के बाद मोहल्ले अफरा तफरी, मच गयी. युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

झारखंड वन श्रमिक यूनियन ने किया बैठक मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे धरना प्रदर्शन
जुलाई 13, 2025 | 13 Jul 2025 | 10:31 PM

रविवार को बेतला में झारखंड वन श्रमिक यूनियन का अध्यक्ष सिद्धिनाथ झा के अध्यक्षता में झारखंड वन श्रमिक यूनियन डालटनगंज का कार्यकारणी बैठक किया गया. वहीं बैठक में श्रमिक यूनियनों की समस्या पर चर्चा की गई. इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष सिद्धिनाथ झा ने कहा कि 10 जुलाई को हमलोग बैठक कर अपनी समस्या का 6 सूत्री मांग पत्र मुख्य वन संरक्षक