Saturday, Jul 5 2025 | Time 11:00 Hrs(IST)
  • फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता की शव, दो महीने पहले हुई थी शादी
  • जमशेदपुर में अमूल के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी
  • पटना में खौफ की रात! मशहूर बिजनेसमैन गोपाल खेमका की सरेआम गोली मारकर हत्या, शहर में सनसनी
  • संगठन को पहले से ओर ज्यादा मजबूत और सशक्त बनाने की दिशा में किया जा रहा है कार्य- विल्सन फ्रांसीस
  • पाकुड़ में मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रील
  • मुड़ा मैदान टोला में जलजमाव से त्रस्त लोग, NHAI की लापरवाही बनी मुसीबत की जड़
  • पतरातू क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने छोटकी ताजिया के साथ निकाली जुलूस
  • संगठन को पहले से ओर ज्यादा मजबूत और सशक्त बनाने की दिशा में किया जा रहा है कार्य- विल्सन फ्रांसीस
  • बेटे को पहले बनाया दुल्हन, खींची तस्वीरें फिर पूरे परिवार ने दे दी जान
  • Jharkhand Weather Update: रांची समेत 6 जिलों में अलर्ट, जानें कब मिलेगी भारी बारिश से राहत
  • 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल' अब बना अमेरिका का नया कानून! ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पिकनिक के दौरान विधेयक पर किए साइन
झारखंड


कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने नेपाल हाउस का किया औचक निरीक्षण

अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों को किया जाएगा शो कॉज
कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने नेपाल हाउस का किया औचक निरीक्षण

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आज नेपाल हाउस स्थित विभागीय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. औचक निरीक्षण की सूचना से नेपाल हाउस कार्यालय में हड़कंप का माहौल रहा. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के दफ्तर में सभी कोषांग का निरीक्षण किया. इस दौरान कई कर्मचारी, पदाधिकारी और अधिकारी अपने दफ्तर में अनुपस्थित पाए गए. 
 
निरीक्षण के दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने पदाधिकारियों से उनके काम और योजनाओं से संबंधित जानकारी भी ली. मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के निरीक्षण के क्रम में कई पदाधिकारी अपने सहयोगी कर्मी को लेकर बहाने बनाते भी नजर आए, वहीं कुछ पदाधिकारी निरीक्षण की सूचना मिलने के बाद दौड़ते - भागते दफ्तर पहुंचे. 
 
बायोमैट्रिक सिस्टम में आज की अनुपस्थिति से संबंधित डेटा को संग्रह किया गया है. इस डेटा में कार्यालय आने के निश्चित समय के बाद आने वाले पदाधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है . इस सूची के आधार पर अनुपस्थित पदाधिकारी और अधिकारियों को शो कॉज जारी करने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी. निरीक्षण के दौरान मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कार्यस्थल पर कर्मी हर हाल में निश्चित समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. समय का पाबंद और अनुशासित होना, बेहतर कार्य संस्कृति के लिए जरूरी है . कार्य संस्कृति में सुधार से विकास योजनाओं को गति मिलेगी.
 
 
 

 

 

 

 

अधिक खबरें
6 जुलाई को झारखंड आएंगे केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 9:10 AM

केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 6 जुलाई को झारखंड दौरे पर आ रहे हैं. रांची से हेलीकॉप्टर के माध्यम से धनबाद जाएंगे. झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अधिवेशन में शामिल होंगे.

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने की मुलाकात
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 8:26 AM

रांची के दीपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल में इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से राज्य की कृषि ,पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मुलाकात की .

Jharkhand Weather Update: रांची समेत 6 जिलों में अलर्ट, जानें कब मिलेगी भारी बारिश से राहत
जुलाई 05, 2025 | 05 Jul 2025 | 7:34 AM

राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है. अभी बारिश का यह दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. रांची स्थित मौसम केंद्र ने 6 जुलाई तक भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है. मौसम केंद्र ने रांची समेत 6 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है.

मां व पत्नी के साथ अनबन के बाद युवक ने दामोदर नदी के लगायी छलांग, खोजबीन जारी
जुलाई 04, 2025 | 04 Jul 2025 | 10:59 PM

: परिवार में मां व पत्नी के साथ हुआ अनबन तो युवक ने दामोदर नदी के उफनते बाढ़ में लगा दिया छलांग. पांच घंटे बाद भी नही मिला सुराग. खोजबीन जारी. घटना. शुक्रवार की शाम चार बजे की बताई जा रही है. जब अमलाबाद ओपी क्षेत्र के महाल गांव निवासी नव बनर्जी का 25 वर्षीय एक लोता पुत्र विशाल बनर्जी शाम के साढ़े तीन बजे परिवार में अनबन

बरमसिया ओपी स्थित फुसरों गांव में जंगल से आये हिरण का किया गया रेस्क्यू
जुलाई 04, 2025 | 04 Jul 2025 | 10:51 PM

प्रखंड के बरमसिया ओपी स्थित फुसरों गांव में जंगल से दौड़ता आया हिरण एक मुंडेर कुएं में घुस गया। कुएं में घुसे हिरण को तो ग्रामीणों ने तत्काल ही बाहर निकालकर इसकी सूचना स्थानीय ओपी और वन विभाग के अधिकारियों को दिया,परंतु विभागीय अधिकारी के पहुंचने में देरी के कारण उक्त हिरण की मौत हो गई। जिसके शव को शाम को जब्त कर गांव पहुंचे