Saturday, Jul 12 2025 | Time 10:03 Hrs(IST)
  • देवघर: DC ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा, विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
झारखंड » रांची


RPF पोस्ट रांची द्वारा ऑपरेशन "NARCOS" के तहत 20 किलोग्राम गांजा बरामद, अनुमानित मूल्य ₹2,00,000/-

RPF पोस्ट रांची द्वारा ऑपरेशन

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: 08 जुलाई को कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशानुसार रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट रांची, फ्लाइंग टीम रांची व सीआईबी रांची द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु विशेष जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान शाम प्लेटफॉर्म संख्या 01 के ऊपर फुट ओवर ब्रिज पर एक संदिग्ध व्यक्ति भारी सामान के साथ खड़ा पाया गया. 

 

पूछताछ में उसकी पहचान दिघंबर बेहरा, उम्र 53 वर्ष, निवासी - ओडिशा के रूप में हुई.उसके दो बैगों की तलाशी में कुल 20 पैकेट गांजा, जो भूरे रंग के प्लास्टिक में लिपटे हुए थे. इसकी सूचना तुरंत एएससी आरपीएफ रांची को दी गई, एएससी आरपीएफ रांची के निर्देशानुसार डीडी किट टेस्ट किया गया, जिसमें गांजा होने की पुष्टि हुई. गांजा की जांच DD किट से की गई जिसमें पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई. 

 

आरोपी गांजा राउरकेला से खरीदकर लाभ के लिए बेचने की बात स्वीकार की, आरपीएफ उप निरीक्षक रवि शेखर द्वारा गांजे को विधिवत रूप से जब्त किया गया और आरोपी को आवश्यक दस्तावेजों के साथ जीआरपीएस रांची को सुपुर्द किया गया. इस सराहनीय कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी: निरीक्षक शिशुपाल कुमार, उप निरीक्षक सूरज पांडेय, उपनिरीक्षक रवि शेखर, कांस्टेबल अफरोज आलम, हेमंत, कांस्टेबल पी. पान, फ्लाइंग टीम एवं सीआईबी रांची.

 


 

 

 


 


 


 

अधिक खबरें
डॉ. संजय कुमार बने Neurotrauma Society of India के प्रेसिडेंट-इलेक्ट
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 9:26 PM

झारखंड के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन एवं Curesta Hospital, रांची के डायरेक्टर (न्यूरोसाइंसेज़) डॉ. संजय कुमार को Neurotrauma Society of India का प्रेसिडेंट-इलेक्ट चुना गया है. यह न सिर्फ डॉ. संजय कुमार की पेशेवर उपलब्धि है, बल्कि पूरे पूर्वी भारत और विशेष रूप से झारखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है. यह पहली बार है जब पूर्वी भारत के किसी न्यूरोसर्जन को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्था की अध्यक्षीय जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो न्यूरोट्रॉमा और न्यूरोसर्जरी के क्षेत्र में नीति निर्माण, जागरूकता और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देती है.

बुंडू के पारमडीह सरना स्थल में दिखा अद्भुत दृश्य, आलिंगनबद्ध सांपों ने मोहा मन
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 9:05 PM

प्रकृति रहस्यों से भरी हुई है और कभी-कभी यह ऐसे दृश्य प्रस्तुत करती है जो आंखों को चौंका देते हैं और मन को मंत्रमुग्ध कर देते हैं. ऐसा ही एक दुर्लभ और अद्भुत नजारा आज बुंडू के पारमडीह स्थित सरना स्थल में देखने को मिला, जहां दो सांपों को आलिंगनबद्ध होकर अठखेलियां करते हुए देखा गया.

1 सितंबर से झारखंड के खुदरा शराब दुकानों पर लागू होगी नई उत्पाद नियमावली, क्या तब तक लगेगी बिक्री पर रोक ?
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 8:22 PM

झारखंड में 1 सितंबर से शराब की खुदरा बिक्री का काम निजी हाथों में शिफ्ट हो जाएगा, और राज्य में शराब की दुकानों का संचालन झारखंड उत्पाद नियमावली, 2025 के तहत होगा. इस फैसले की अधिसूचना उत्पाद और मद्य निषेध विभाग ने जारी कर दी है.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दी अब तक की सबसे बड़ी स्वास्थ्य नियुक्ति की सौगात, विभिन्न जिलों में 126 डॉक्टरों को किया जाएगा नियुक्त
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 7:52 PM

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती देने और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है. 126 विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (SMO) और 91 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.

ड्रग्स पर शिकंजा, रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद, महिला समेत 5 गिरफ्तार
जुलाई 11, 2025 | 11 Jul 2025 | 7:12 AM

रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद किया है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश कुमार सोय के नेतृत्व में चलाए गए एक ऑपरेशन में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें एक महिला और एक नाबालिक भी शामिल हैं.