संतोष श्रीवास्तव/न्यूज 11 भारत
पलामू/डेस्क: बीजेपी झारखंड प्रदेश के महामंत्री मनोज सिंह के पिता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विभाग संघचालक हमीदगंज निवासी ध्रुव नारायण सिंह का 80 वर्ष की उम्र में आज तड़के 8:00 बजे आरसी केयर लाइफ हॉस्पिटल डालटेनगंज मे हृदय गति रुकने से निधन हो गया है. सिंह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उनके देहांत की खबर सुनते ही उनके निवास स्थान हमीरगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं सामाजिक राजनीतिक संगठन एवं संघ परिवार के लोगों का दर्शनार्थ एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आना जाना शुरू हो गया है. श्री सिंह अपने पीछे चार पुत्र पुत्रवधू तीन पुत्री नाती पोता पोती सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर इस दुनिया से विदा हो गए. अंतिम संस्कार 19 अगस्त दिन मंगलवार को प्रातः 9:00 बजे राजा हरिश्चंद्र घाट मेदिनीनगर में होगा.
शोक संवेदना व्यक्त करने वाले में भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी प्रेम सिंह पूर्व उपमहापौर मंगल सिंह पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह आरएसएस के राजीव रंजन सिंह विभाकर नारायण पांडे विजयनंद पाठक भोला सिंह शिवदीप सिंह शिव कुमार मिश्रा विजय ओझा प्रदीप सिंहा दिलीप तिवारी जितेंद्र सिंह अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह राहुल कुमार अरुण सिंह लूडू खान छोटू सिनहा श्वेताग गर्ग सरवन गुप्ता अविनाश वर्मा दीपक सिंह रोहित पाठक विजय राज गिरीश जोरिहर सतीश कुमार जय दुबे ए बृजेश शुक्ला पिंकू सिंह प्रमोद रंजन अभय सिंह पप्पू जितेंद्र तिवारी मनोहर लाली मुख्तार सिंह मुन्ना सिंह निलेश चंद्र रणजीत मिश्रा नदलाल गुप्ता कृष्ण गुप्ता संजय कुमार पंकज जयसवाल विकास सिंह अजय सिंह किशन मखड़िया मनदीप प्रजापति दीपक तमोली प्रभात गुप्ता सुशील पाठक विश्वजीत पाठक आशीष भारद्वाज कमलेश सिंह दुदान सिंह कन्हैया सिंह जुगल किशोर शिवकुमार बिट्टू सिंह बबलू सिंह इस्कॉन ग्रुप के संजय पांडे अरविंद सिंह विकास सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. स्वर्गीय ध्रुव बाबू को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए लोगों का उनके घर लगातार आने जाने का सिलसिला जारी है.
यह भी पढ़ें: सीपी राधाकृष्णन भाजपा के लिए खोलेंगे 'दक्षिण के द्वार', भाजपा ने एक तीर से लगाये हैं कई निशाने!