Monday, Aug 18 2025 | Time 21:31 Hrs(IST)
  • झारखंड की ऐतिहासिक उपलब्धि, WHO ने ICMR अध्ययन को सराहा, टीबी उन्मूलन में झारखंड बना रोल मॉडल
  • झारखंड की ऐतिहासिक उपलब्धि, WHO ने ICMR अध्ययन को सराहा, टीबी उन्मूलन में झारखंड बना रोल मॉडल
  • धनबाद उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग से जुड़े कार्यों की समीक्षा की दिए आवश्यक निर्देश
  • धनबाद उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग से जुड़े कार्यों की समीक्षा की दिए आवश्यक निर्देश
  • वन विभाग का अजब-गजब कारनामा, फॉरेस्ट क्लियरेंस के शर्त के उल्लंघन मामले में विधानसभा में दिया जवाब, एनजीटी में छुपाया
  • वन विभाग का अजब-गजब कारनामा, फॉरेस्ट क्लियरेंस के शर्त के उल्लंघन मामले में विधानसभा में दिया जवाब, एनजीटी में छुपाया
  • 48वीं सीनियर नेशनल थ्रो बॉल प्रतियोगिता का सफल समापन, हरियाणा की टीम बनी विजेता
  • 48वीं सीनियर नेशनल थ्रो बॉल प्रतियोगिता का सफल समापन, हरियाणा की टीम बनी विजेता
  • सड़क दुर्घटना में उषा मार्टिन विवि के छात्र की मौत
  • सड़क दुर्घटना में उषा मार्टिन विवि के छात्र की मौत
  • 1960 की सिंधु जल संधि जवाहरलाल नेहरू की सबसे बड़ी भूल: जेपी नड्डा
  • 1960 की सिंधु जल संधि जवाहरलाल नेहरू की सबसे बड़ी भूल: जेपी नड्डा
  • बुर्का पहनकर घूमता पाया गया प्रमोद सोनी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • बुर्का पहनकर घूमता पाया गया प्रमोद सोनी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • बरवाडीह के शराब दुकान पर ओवर रेट पर बिक रही शराब!
झारखंड


मनोहरपुर झामुमो प्रखंड कमिटी ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि

मनोहरपुर झामुमो प्रखंड कमिटी ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि

न्यूज 11 भारत

मनोहरपुर /डेस्क:  झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है. मनोहरपुर क्षेत्र में भी गमगीन माहौल देखने को मिला. इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की मनोहरपुर प्रखंड कमिटी ने सोमवार को वन विश्रामागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रंजीत यादव ने की.श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत स्व. रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई. इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने मंत्री सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन, आदिवासी समाज के प्रति समर्पण और झारखंड राज्य आंदोलन में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया.

प्रखंड अध्यक्ष रंजीत यादव ने कहा, “रामदास सोरेन केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि झारखंड आंदोलन के प्रतीक पुरुष थे. उन्होंने आदिवासी-मूलवासी समुदाय के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया. उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता.

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अरूण वर्मा, पंकज महतो, मुकेश रजक,ईरुश खाखा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष किशोर कुमार खलखो, संजय समद, इंदु हेंब्रोम, फ़िलिप्स टोप्पो, सुरेश बेसरा समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: ए.के. सिंह कॉलेज के विज्ञान संकाय के सत्र 2025 -29 के लिए मिली विस्तारीकरण की स्वीकृति

अधिक खबरें
सुप्रीम कोर्ट से DGP अनुराग गुप्ता को बड़ी राहत, बाबूलाल मरांडी की याचिका खारिज
अगस्त 18, 2025 | 18 Aug 2025 | 4:28 AM

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. यह सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई, न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति एन.वी. अनजारिया ने की.

गांडेय थाने ने गंभीर अपराधों के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
अगस्त 18, 2025 | 18 Aug 2025 | 8:51 PM

गांडेय थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत पॉक्सो, वन अधिनियम और कोर्ट परिवाद से जुड़े तीन आरोपियों को धर दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

संत शिरोमणि गणीनाथजी का वार्षिक महोत्सव 23 अगस्त को, आयोजन को लेकर बैठक
अगस्त 18, 2025 | 18 Aug 2025 | 8:43 PM

रातू के गणीनाथ गोविंद ट्रस्ट मंदिर हाजी चौक, विजुलिया, रोड, गोविंदपुरम के प्रांगण में सोमवार को बैठक आयोजित की गयी. जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 अगस्त, शनिवार को बाबा गणीनाथजी का वार्षिकोत्सव मनाया जायेगा

झारखंड की ऐतिहासिक उपलब्धि, WHO ने ICMR अध्ययन को सराहा, टीबी उन्मूलन में झारखंड बना रोल मॉडल
अगस्त 18, 2025 | 18 Aug 2025 | 8:38 PM

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा झारखंड में किए गए अध्ययन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सराहते हुए दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के लिए आदर्श मॉडल बताया है. "RATIONS" शीर्षक से द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ में प्रकाशित इस अध्ययन में पाया गया कि टीबी रोगियों को खाद्यान्न राशन देने से इलाज के परिणाम बेहतर हुए और मौतों में उल्लेखनीय कमी आई.

धनबाद उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग से जुड़े कार्यों की समीक्षा की  दिए आवश्यक निर्देश
अगस्त 18, 2025 | 18 Aug 2025 | 8:34 PM

नबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन ने सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में समाज कल्याण विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. साथ ही उपायुक्त ने योजनाओं से जुड़े दिशानिर्देश दिये.