Monday, Jul 21 2025 | Time 09:21 Hrs(IST)
  • गाजियाबाद से अब सीधे उड़ान भरें पटना, गोवा और मुंबई तक हिंडन एयरपोर्ट से इंडिगो की नई शुरुआत
  • भांजे संग इश्क में डूबी 4 बच्चों की मां, पति ने खुद भेजा प्रेमी के पास - सालों से चल रहा था अफेयर!
  • Sawan Second Somwar 2025: सावन का दूसरा सोमवार आज, भोलेनाथ की पूजा का शुभ संयोग जानें विधि और मुहूर्त
  • सारा तेंदुलकर का फ्रांस में दिखा नया लुक, फैंस का Photo से नजर हटाना हुआ मुश्किल!
  • सारा तेंदुलकर का फ्रांस में दिखा नया लुक, फैंस का Photo से नजर हटाना हुआ मुश्किल!
  • Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बरसेगा कहर, 24 जुलाई से मचेगा मानसून का तांडव वज्रपात और तूफान का अलर्ट
  • गुजरात में महसूस हुए भूंकप के झटके, अरुणाचल प्रदेश में भी हिली धरती इतनी तीव्रता से आया भूकंप
झारखंड


लोकतंत्र की आत्मा के खिलाफ काम कर रही हेमंत सरकार: बाबूलाल मरांडी

लोकतंत्र की आत्मा के खिलाफ काम कर रही हेमंत सरकार: बाबूलाल मरांडी

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि "झारखंड सरकार संविधान पर हमला कर रही है और रूल ऑफ़ लॉ का गला घोट रही है.” ये वक्तव्य झारखंड हाईकोर्ट का है.हाईकोर्ट ने 4 जनवरी 2025 को अधिसूचना जारी करके सरकार को नगर निकाय चुनाव तीन हफ़्ते के भीतर कराने का निर्देश दिया था आज 19 जुलाई है, ना चुनाव करवाये गये ना ही कोर्ट से माँगे गये चार माह के समय में चुनाव की कोई तैयारियाँ की गई. 

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस तरह हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना करना दिखाता है कि हेमंत सरकार न्यायपालिका का कितना सम्मान करती है. जब कोर्ट ने वापस इस मुद्दे पर सरकार से जवाब माँगा तो बहाना दिया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग की नियुक्ति नहीं की गई है.  बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नगर निकाय हो या महिला आयोग या फिर जेपीएससी हेमंत सरकार ने अध्यक्ष की नियुक्ति करने में आनाकानी के अलावा आज तक कुछ नहीं किया क्योंकि माननीय मुख्यमंत्री लोकतंत्र और संविधान के हर संस्थान को अपने अधीन रखकर उसे नियंत्रित करना चाहते हैं. 

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि स्थानीय निकायों को प्रशासक के भरोसे चलाना लोकतंत्र की आत्मा के ख़िलाफ़ है, ऐसी व्यवस्था लंबे समय तक नहीं चल सकती. लेकिन लोकतंत्र की आत्मा के ख़िलाफ़ यह सरकार का कोई पहला काम नहीं है, डीजीपी  की नियुक्ति से लेकर स्थानीय निकायों में चुनाव कराने तक सरकार ने संविधान के नियमों के साथ खिलवाड़ किया है, उन्हें तोड़ मरोड़ कर अपने राजनीतिक हित के लिए प्रयोग किया है.

 

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने हर संवैधानिक संस्था को मृतप्राय कर देने का षड्यंत्र रचा है ताकि सरकार द्वारा किए जा रहे अन्याय व अत्याचार के विरुद्ध आवाज़ उठाने की कोई संभावना ही ना रहे.लेकिन सरकार कितनी भी कोशिश कर ले, इस तानाशाही का अंत निश्चित है. कहा कि इंदिरा गांधी ने भी संविधान की हत्या और लोकतांत्रिक संस्थाओं को नियंत्रित करने का प्रयास किया था, परंतु उस आपातकाल के काले अध्याय का अंत कैसा हुआ, हेमंत सरकार को याद रखना चाहिए.

 


 

 

 


 


 


 

अधिक खबरें
Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बरसेगा कहर, 24 जुलाई से मचेगा मानसून का तांडव.. वज्रपात और तूफान का अलर्ट
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 6:57 AM

झारखंड में मानसून फिलहाल कुछ थमा जरुर है लेकिन मौसम विभाग की ताजा चेतावनी के मुताबिक, यह शांति ज्यादा देर टिकने वाली नहीं हैं. रांची मौसम केंद्र ने जानकारी दी है कि 24 जुलाई से पूरे राज्य में फिर से भारी बारिश, वज्रपात और आंधी-तूफान की जोरदार वापसी होगी.

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, 70 साल के बुजुर्ग व्यक्ति पर लगा दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप
जुलाई 20, 2025 | 20 Jul 2025 | 12:46 PM

राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र स्थित खुखरा गांव में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां 70 वर्षीय बुजुर्ग पर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगा हैं. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग की पिटाई लाठी-डंडों कर दी. इतना ही नहीं. आरोपी बुजुर्ग को थूक कर चटवाया गया. मामले को लेकर दोनों ही पक्षों की तरफ से प्राथमिक की दर्ज कराई गई हैं. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

AI 1200 तकनीकी खराबी की वजह से 2 घंटे से एयरपोर्ट से नहीं भर सका उड़ान
जुलाई 20, 2025 | 20 Jul 2025 | 7:24 AM

Ai 1200 तकनीकी खराबी की वजह से 2 घंटे से एयरपोर्ट पर खड़ी है. 5:20 बजे फ्लाइट को टेक ऑफ करना था लेकिन जैसे ही इंजन स्टार्ट हुआ पायलट को तकनीकी खराबी का एहसास हुआ और फ्लाइट को चेकअप के लिए रोक लिया गया. करीब 181 पैसेंजर के साथ विमान में राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू भी है. लेटेस्ट ब्रेकिंग एयर इंडिया एयरपोर्ट ऑफिस के मुताबिक

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल से की शिष्टाचार मुलाकात
जुलाई 20, 2025 | 20 Jul 2025 | 10:16 PM

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने रविवार को दिल्ली में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल से से मुलाकात की. राज्यपाल संतोष गंगवार और अर्जुन राम मेघवाल की इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है. इस मुलाकात में राज्यपाल ने केन्द्रीय मंत्री को भेंट भी प्रदान किया.

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले पेटरवार चित्रांश समिति ने धूमधाम से मनाया सावन सह हरियाली महोत्सव
जुलाई 20, 2025 | 20 Jul 2025 | 10:04 PM

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले पेटरवार लीला जानकी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पेटरवार चित्रांश समिति के महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास और सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए रविवार को "सावन सह हरियाली महोत्सव" का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कायस्थ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांस्कृतिक