Monday, Jul 21 2025 | Time 02:16 Hrs(IST)
झारखंड


अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले पेटरवार चित्रांश समिति ने धूमधाम से मनाया सावन सह हरियाली महोत्सव

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले पेटरवार चित्रांश समिति ने धूमधाम से मनाया सावन सह हरियाली महोत्सव

मिथलेश कुमार/न्यूज़ 11भारत


बेरमो/डेस्क: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले पेटरवार लीला जानकी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पेटरवार चित्रांश समिति के महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास और सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए रविवार को "सावन सह हरियाली महोत्सव" का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कायस्थ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सावन की मिठास और हरियाली का संदेश फैलाया.
 
महोत्सव की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके बाद कायस्थ सामाज के महिलाओं द्वारा भजन, लोकगीत, कथक नृत्य और झूला गीत प्रस्तुत किए गए. बच्चों और महिलाओं द्वारा प्रस्तुत हरियाली थीम पर आधारित चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिता ने दर्शकों का दिल जीत लिया.
 
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में  नीलम बक्सी, माला सहाय, उषा सिन्हा सहित कई बुजुर्ग महिलाएं उपस्थित रही, वहीं उत्सव से पहले कम उम्र की महिलाओं ने चरण स्पर्श कर अर्शीवाद ली और कार्यक्रम की शुरुवात की. वहीं नीलम बक्सी ने कहा सावन महीना महिलाओं के लिये काफी खास रहता हैं, महिलाएं अपने पति की कामना के लिये शिव उपवास भी रखती हैं. वहीं माला सहाय ने कहा सावन का महीना बड़ा ही मनमोहक होता हैं सभी जगह हरियाली ही हरियाली नजर आती हैं. साथ ही सावन महीना शिव की महिमा और जयकारों से वातावरण गूंजमान रहता हैं. वहीं उषा सिन्हा ने कहा यह महोत्सव न केवल हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने का माध्यम है, बल्कि हम समाज को हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश भी देना चाहते हैं.
 
कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें सैकड़ों पौधे लगाए गए. साथ ही पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई.
वहीं इस कार्यक्रम का संचालन संध्या सिन्हा, प्रतियोगिता का संचालन पूजा सिन्हा और अथितियों की स्वातग रागिनी सिन्हा एवं स्वाति सिन्हा ने किया और कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया.
 
 

 

अधिक खबरें
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल से की शिष्टाचार मुलाकात
जुलाई 20, 2025 | 20 Jul 2025 | 10:16 PM

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने रविवार को दिल्ली में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल से से मुलाकात की. राज्यपाल संतोष गंगवार और अर्जुन राम मेघवाल की इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है. इस मुलाकात में राज्यपाल ने केन्द्रीय मंत्री को भेंट भी प्रदान किया.

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले पेटरवार चित्रांश समिति ने धूमधाम से मनाया सावन सह हरियाली महोत्सव
जुलाई 20, 2025 | 20 Jul 2025 | 10:04 PM

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले पेटरवार लीला जानकी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पेटरवार चित्रांश समिति के महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास और सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए रविवार को "सावन सह हरियाली महोत्सव" का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कायस्थ समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांस्कृतिक

साइबर ठगी के मामले में चंदनकियारी बाजार से एक युवक गिरफतार, पांच लाख साइबर ठगी का है मामला
जुलाई 20, 2025 | 20 Jul 2025 | 9:57 PM

हरियाण से पहुंची पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में चंदनकियारी बाजार से एक युवक को गिरफतार कर बोकारो कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद साथ ले गई. फरिदाबाद सेक्टर 17 साइबर सेंट्रल थाना से पहुंचे सब इंसपेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि पाईप लाइन गैस कनेक्शन काट देने का संदेश हरियाण के एक पत्रकार के मोबाईल

शिफ्टिंग का काम होने के कारण कल रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
जुलाई 20, 2025 | 20 Jul 2025 | 9:43 PM

सोमवार को विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमंडल कोकर के अंतर्गत विद्युत शक्ति उपकेंद्र सरकारी बस स्टैंड के 11 Kv स्टेशन रोड फीडर और 11 kv बहुबाज़ार फीडर में फीडरों में विद्युत आपूर्ति दोपहर 12:00 बजे से 4:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस अवधि में सिरम टोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर के कार्य हेतु यूटिलिटी शिफ्टिंग से संबंधित कार्य किया जाएगा

हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस का टाइम टेबल बदला, यात्रा से पहले जान लें कब खुलेगी ट्रेन
जुलाई 20, 2025 | 20 Jul 2025 | 9:32 PM

ट्रेन संख्या 18626 हटिया - पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है. यह बदलाव लिंक रेक के विलम्ब से चलने की वजह से होगा. ट्रेन संख्या 18626 हटिया - पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस के 21 जुलाई के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है, यह ट्रेन अपने निर्धारित प्रस्थान समय 05:45 बजे के स्थान पर 10:00 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी