Thursday, Jun 19 2025 | Time 04:05 Hrs(IST)
खेल


IPL 2025 Final: बेंगलुरु भगदड़ में विराट कोहली पर भी FIR दर्ज, कर्नाटक सरकार, आयोजकों की भी बढ़ीं मुश्किलें

2 लाख की भीड़ के अनियंत्रित होने के बाद हुआ था बड़ा हादसा
IPL 2025 Final: बेंगलुरु भगदड़ में विराट कोहली पर भी FIR दर्ज, कर्नाटक सरकार, आयोजकों की भी बढ़ीं मुश्किलें

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्क: IPL 2025 फाइनल के बाद बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ और उसके बाद 11 लोगों की मौत और करीब 50 लोगों के घायल होने का मामले में आयोजकों के साथ खिलाड़ियों की भी मुसीबतें बढ़ती जा रही है. ताजा खबर यह है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पर भी प्राथमिकी (FIR) दर्ज हो गयी है. यह FIR एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने दर्ज करायी है. हालांकि उन्होंने एफआईआर में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार पर भी प्राधमिकी दर्ज करायी है. शामिल हैं। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) और RCB खिलाड़ियों, जिनमें विराट कोहली का भी नाम शामिल है, पर एफआईआर दर्ज हुई है.


बेंगलुरु में आईपीएल फाइनल की जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ के लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ पर कुव्यवस्था का गंभीर आरोप लगा है. यह सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने अपनी एफआईआर में लगाया है। यह भगदड़ चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर करीब 2 लाख लोगों की भीड़ एकत्र हो जाने के कारण हुई थी। अनुमान से ज्यादा भीड़ एकत्र हो जाने के कारण सुरक्षा कर्मी इतनी बड़ी भीड़ को संभालने में नाकाम रहे. जिसके कारण ढेरों लोग कुचल गये जिससे 11 लोगों की मौत हो गयी और करीब 50 लोग घायल हो गये. सामाजिक कार्यकर्ता ने सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है.

 

इस दुःखद घटना के बाद कर्नाटक सरकार ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन विपक्ष राज्य सरकार को घेरने का मौका नहीं चूक रही है. भाजपा और जेडी(एस) ने कर्नाटक सरकार के साथ  आयोजकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. जबकि राज्य सरकार का कहना है कि जश्न में इतनी बड़ी संख्या में क्रिकेट समर्थकों के इकट्ठा होने की उम्मीद नहीं थी. फिर भी राज्य सरकार ने मुआवजे के साथ जांच के आदेश दे दिये है. राज्य सरकार ने मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया हैं. जिसे अपनी रिपोर्ट 15 दिनों में सरकार के सामने प्रस्तुत करनी है। इस बीच कर्नाटक हाई कोर्ट ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए सरकार से मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.

 


 

 

 

अधिक खबरें
ICC ने महिला वनडे विश्व कप 2025 कार्यक्रमों की घोषणा की, भारत की एक भिड़त पाकिस्तान के साथ
जून 16, 2025 | 16 Jun 2025 | 5:30 PM

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इसी साल होने वाली एकदिवसीय महिला विश्व क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है. भारत और श्रीलंका महिला वनडे विश्व कप 2025 के संयुक्त मेजबान है. महिला विश्व कल 30 सितंबर से शुरू हो रही है. बता दें कि इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम का एक मुकाबला पाकिस्तान की महिला

WTC जीतकर दक्षिण अफ्रीका मालामाल, फाइनल नहीं खेलने वाली भारत के हाथ भी लगा बटेर, पाकिस्तान फटेहाल
जून 15, 2025 | 15 Jun 2025 | 10:24 PM

'चोकर्स' के नाम से जाने जाने वाले दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को हराकर आखिरकार एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता जीती है. इस खिताबी जीत का उसे बड़ा इनाम भी मिला है. बता दें कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के लिए के लिए 5.79 मिलियन अमेरिकी डॉलर का भारी-भरकम इनाम रखा गया था. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोबारा पदार्पण करने के 27 साल

WTC में दक्षिण अफ्रीका इतिहास रचने की ओर, खिताबी जीत के लिए अभी भी चाहिए 69 रन
जून 13, 2025 | 13 Jun 2025 | 10:53 PM

विश्व कप खिताबों के लिहाज से सबसे बदनसीब टीम दक्षिण अफ्रीका विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC ) जीतने के कगार पर खड़ी हो गयी है. हालांकि अभी भी उसे जीत के लिए 69 रन बनाने हैं. दक्षिण अफ्रीका अगर यह खिताब जीतती तो है तो वह टेस्ट चैम्पियनशिप खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बनेगी. 2019-21 सीजन WTC का पहला खिताब न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर जीता था.

जेएससीए ने एमएस धोनी के आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने का जश्न मनाया
जून 10, 2025 | 10 Jun 2025 | 9:07 PM

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने मंगलवार को एमएस धोनी के आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया. 2025 बैच के हिस्से के रूप में, लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पूर्व संध्या पर धोनी की उल्लेखनीय उपलब्धि की घोषणा की गई, जिसमें क्रिकेट में उनके उत्कृष्ट योगदान को मान्यता दी गई.

महेंद्र सिंह धोनी ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की महान उपलब्धियों को मिला सम्मान
जून 10, 2025 | 10 Jun 2025 | 3:21 PM

भारत को दो बार विश्व कप का खिताब जिताने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बड़ा सम्मान दिया है. ICC ने झारखंड के लाल महेन्द्र सिंह धोनी को हॉल ऑफ फेम में जगह दी है. यह प्रतिष्ठित सम्मान इससे पहले भारत के और 10 क्रिकेटरों को मिल चुका है. महेन्द्र सिंह धोनी के अलावा 6 अन्य क्रिकेटरों