/न्यूज 11 भारत
रांची/डेस्क: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इसी साल होने वाली एकदिवसीय महिला विश्व क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है. भारत और श्रीलंका महिला वनडे विश्व कप 2025 के संयुक्त मेजबान है. महिला विश्व कल 30 सितंबर से शुरू हो रही है. बता दें कि इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम का एक मुकाबला पाकिस्तान की महिला टीम के साथ है. भारत और पाकिस्तान के बीच जो राजनयिक सम्बंध चल रहे हैं, उसके चलते यह मैच श्रीलंका में खेला जायेगा. भारतीय महिला टीम मेजबान श्रीलंका से भी मैच खेलेगी, यह मैच भारत में बेंगलुरु में खेला जायेगा. प्रतियोगिता 30 सितम्बर से शुरू होकर 2 नवंबर तक चलेगी. फाइनल मैच के लिए स्थान निर्धारित नहीं किया गया है. तत्कालीन परिस्थितियों के अनुसार फाइनल मैच बेंगलुरु या कोलंबो में खेला जाएगा.
महिला विश्व कप में 8 टीमें भाग ले रही हैं. शुरुआती चरण राउंड रोबिन आधार पर खेला जायेगा. इसके बाद टॉप की 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगीं.
महिला विश्व कप की टीमें
महिला विश्व कप में मेजबान भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका को पिछले विश्व कप के प्रदर्शन के आधार पर सीधी इंट्री मिली है. जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश क्वालिफाई करके आयी हैं.
टूर्नामेंट का पूरा शिड्यूल
- 30 सितंबर - भारत-श्रीलंका, बेंगलुरु
- 1 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड, इंदौर
- 2 अक्टूबर - बांग्लादेश-पाकिस्तान, कोलंबो
- 3 अक्टूबर - इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका, बेंगलुरु
- 4 अक्टूबर -ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका, कोलंबो
- 5 अक्टूबर - भारत-पाकिस्तान, कोलंबो
- 6 अक्टूबर - न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका, इंदौर
- 7 अक्टूबर - इंग्लैंड-बांग्लादेश, गुवाहाटी
- 8 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान, कोलंबो
- 9 अक्टूबर - भारत-दक्षिण अफ्रीका, विशाखापट्टनम
- 10 अक्टूबर- न्यूजीलैंड-बांग्लादेश, विशाखापट्टनम
- 11 अक्टूबर - इंग्लैंड-श्रीलंका, गुवाहाटी
- 12 अक्टूबर - भारत-ऑस्ट्रेलिया, विशाखापट्टनम
- 13 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका-बांग्लादेश, विशाखापट्टनम
- 14 अक्टूबर - न्यूजीलैंड-श्रीलंका, कोलंबो
- 15 अक्टूबर - इंग्लैंड-पाकिस्तान, कोलंबो
- 16 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश, विशाखापट्टनम
- 17 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका, कोलंबो
- 18 अक्टूबर - न्यूजीलैंड-पाकिस्तान, कोलंबो
- 19 अक्टूबर - भारत-इंग्लैंड, इंदौर
- 20 अक्टूबर - श्रीलंका-बांग्लादेश, कोलंबो
- 21 अक्टूबर - दक्षिण अफ्रीका-पाकिस्तान, कोलंबो
- 22 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड, इंदौर
- 23 अक्टूबर - भारत-न्यूजीलैंड, गुवाहाटी
- 24 अक्टूबर - पाकिस्तान-श्रीलंका, कोलंबो
- 25 अक्टूबर - ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका, इंदौर
- 26 अक्टूबर - इंग्लैंड-न्यूजीलैंड, गुवाहाटी
- 26 अक्टूबर - भारत-बांग्लादेश, बेंगलुरु
- 29 अक्टूबर - सेमीफाइनल 1, गुवाहाटी या कोलंबो
- 30 अक्टूबर - सेमीफाइनल 2, बेंगलुरु
- 2 नवंबर - फाइनल कोलंबो या बेंगलुरु