Wednesday, Jul 23 2025 | Time 03:19 Hrs(IST)
झारखंड


शराब घोटाला मामला: आरोपी सुधीर कुमार की जमानत याचिका खारिज, ACB कोर्ट में हुई सुनवाई

शराब घोटाला मामला: आरोपी सुधीर कुमार की जमानत याचिका खारिज, ACB कोर्ट में हुई सुनवाई

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़े मामले में आरोपी सुधीर कुमार को राहत नहीं मिली है. रांची स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की विशेष अदालत ने सोमवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी. सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक आलोक कुमार ने ACB की ओर से पेश होते हुए सुधीर कुमार की जमानत याचिका का विरोध किया. उन्होंने अदालत को बताया कि सुधीर कुमार की गिरफ्तारी ठोस सबूतों के आधार पर हुई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेल नहीं दी जानी चाहिए.

 

वहीं, बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा ने दलील दी कि सुधीर कुमार का शराब घोटाले में कोई प्रत्यक्ष या निर्णायक रोल नहीं है, इसलिए उन्हें जमानत दी जानी चाहिए. गौरतलब है कि ACB ने सुधीर कुमार को मई माह में गिरफ्तार किया था. आरोप है कि वह शराब घोटाले में कथित वित्तीय अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग में संलिप्त रहे हैं. कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में आरोपी को बेल नहीं दी जा सकती. इसके साथ ही कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी है. ACB द्वारा की जा रही जांच अब भी जारी है और इस मामले में और गिरफ्तारियों की भी संभावना जताई जा रही है.

 


 

 

 


 


 


 


 

अधिक खबरें
1 अगस्त से आहूत झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के लिए मंत्रियों को बांटे गये काम
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 11:05 PM

झारखंड का विधानसभा सत्र आगामी 1 अगस्त से आहूत है, इस विधानसभा सत्र के लिए राज्य के मंत्रियों के बीच उनके कार्यों का बंटवारा कर दिया गया. मंत्रियों को बांटे गये कार्य इस प्रकार हैं-

झारखंड सचिवालय सेवा के प्रशाखा अधिकारियों तबादला, अधिसूचना जारी
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 10:45 AM

झारखंड सचिवालय सेवा अंतर्गत प्रशाखा अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. मंगलवार को विभागीय स्थापना समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया. कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसकी सूची निम्न प्रकार है-

चाय दुकान के संचालक को अचानक हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला, हुए घायल
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 10:26 PM

बरमसिया ओपी क्षेत्र के हाबुली मोड़ पर चाय दुकान के संचालक इसी ओपी क्षेत्र के अड़ीता गांव निवासी 55 वर्षीय मिठू सिंह पर हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला कर घायल की गया है. घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा उसे तत्काल ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनकियारी में इलाज के लिए पहुंचाया गया. घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है. जब घायल अपने दुकान पर था. इसी क्रम में पहुंचे कुछ लोगों ने किसी बात को लेकर बहस करते हुए उसपर जानलेवा हमला कर दिया. जिससे मिठू के सिर समेत अन्य अंगों पर गंभीर चोट लगी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनक्यारी जाने के क्रम में पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी को घटना की जानकारी मिट्ठू सिंह ने दिया.

झारखंड के विकास को लेकर मंत्री सुदीव्य कुमार ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ की बैठकें, पर्यटन और उच्च शिक्षा सकारात्मक संवाद
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 10:22 PM

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार ने राज्य के विकास समेत कई मुद्दों पर दिल्ली में केंद्र सरकार के कई मंत्रियों से मुलाक़ात की और उनके साथ सार्थक संवाद भी किया. मंत्री ने इन बैठकों में पर्यटन, शहरी आधारभूत ढांचा तथा उच्च शिक्षा से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. सुदीव्य कुमार ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखाव

बोकारो स्टील प्लांट बड़ा हादसा, मजदूर काम करते समय लोको चढ़ जाने से गंभीर रूप से घायल, कटा हाथ
जुलाई 22, 2025 | 22 Jul 2025 | 9:58 PM

बोकारो स्टील प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ है. इस हादसे में एक ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है. हादसे में मजदूर का बाया हाथ कट गया है. SMS -1 में काम के दौरान यह हादसा हुआ. घायल मजदूर स्वास्तिक इंटरप्राइजेज में काम करता था. वह लोको को डी कपल कर रहा था. इसी दौरान उस पर लोको उस पर चढ़ गया. ठेका मजदूर का नाम