Monday, Jul 21 2025 | Time 16:42 Hrs(IST)
  • सहायक आचार्य अभ्यर्थियों की JSSC से वार्ता बेनतीजा आंदोलन की चेतावनी
  • सहायक आचार्य अभ्यर्थियों की JSSC से वार्ता बेनतीजा आंदोलन की चेतावनी
  • मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, भारी बारिश में फिसला Air India का विमान, सभी यात्री सुरक्षित
  • DSPMU रांची में हंगामा: रजिस्ट्रार का घेराव, महिला कर्मचारी पर गंभीर आरोप
  • DSPMU रांची में हंगामा: रजिस्ट्रार का घेराव, महिला कर्मचारी पर गंभीर आरोप
  • AJSU पार्टी ने डॉ रीना गोडसोरा को सभी पदों से हटाया, तत्काल प्रभाव से रद्द की प्राथमिक सदस्यता
  • AJSU पार्टी ने डॉ रीना गोडसोरा को सभी पदों से हटाया, तत्काल प्रभाव से रद्द की प्राथमिक सदस्यता
  • व्यवस्था पर सवाल उठाना सरकार की आलोचना नहीं, विधायिका का हक: कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी
  • व्यवस्था पर सवाल उठाना सरकार की आलोचना नहीं, विधायिका का हक: कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी
  • मॉनसून सत्र शुरू होते ही 'ऑपरेशन' में लगा विपक्ष, हंगामों के बीच आगे बढ़ रहा सत्र
  • मॉनसून सत्र शुरू होते ही 'ऑपरेशन' में लगा विपक्ष, हंगामों के बीच आगे बढ़ रहा सत्र
  • सोनाहातु में जहरीला पानी पीने से मवेशियों की मौत, किसान पर टूटा दुखों का पहाड़
  • लापतागंज बना सिमडेगा का केराबेड़ा गांव, नहीं पहुंची गांव तक मूलभूत सुविधा
  • 6 बच्चे तमिलनाडु में अगवा, मंत्री इरफान अंसारी ने राज्य के डीजीपी और मुख्य सचिव को दी इस घटना की जानकारी
  • डिजिटल अरेस्ट कर करीब 50 लाख की ठगी के मामले में सीआईडी साइबर सेल ने की कार्रवाई, आरोपी अरेस्ट
झारखंड


लोकतंत्र की आत्मा के खिलाफ काम कर रही हेमंत सरकार: बाबूलाल मरांडी

लोकतंत्र की आत्मा के खिलाफ काम कर रही हेमंत सरकार: बाबूलाल मरांडी

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि "झारखंड सरकार संविधान पर हमला कर रही है और रूल ऑफ़ लॉ का गला घोट रही है.” ये वक्तव्य झारखंड हाईकोर्ट का है.हाईकोर्ट ने 4 जनवरी 2025 को अधिसूचना जारी करके सरकार को नगर निकाय चुनाव तीन हफ़्ते के भीतर कराने का निर्देश दिया था आज 19 जुलाई है, ना चुनाव करवाये गये ना ही कोर्ट से माँगे गये चार माह के समय में चुनाव की कोई तैयारियाँ की गई. 

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस तरह हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना करना दिखाता है कि हेमंत सरकार न्यायपालिका का कितना सम्मान करती है. जब कोर्ट ने वापस इस मुद्दे पर सरकार से जवाब माँगा तो बहाना दिया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग की नियुक्ति नहीं की गई है.  बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नगर निकाय हो या महिला आयोग या फिर जेपीएससी हेमंत सरकार ने अध्यक्ष की नियुक्ति करने में आनाकानी के अलावा आज तक कुछ नहीं किया क्योंकि माननीय मुख्यमंत्री लोकतंत्र और संविधान के हर संस्थान को अपने अधीन रखकर उसे नियंत्रित करना चाहते हैं. 

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि स्थानीय निकायों को प्रशासक के भरोसे चलाना लोकतंत्र की आत्मा के ख़िलाफ़ है, ऐसी व्यवस्था लंबे समय तक नहीं चल सकती. लेकिन लोकतंत्र की आत्मा के ख़िलाफ़ यह सरकार का कोई पहला काम नहीं है, डीजीपी  की नियुक्ति से लेकर स्थानीय निकायों में चुनाव कराने तक सरकार ने संविधान के नियमों के साथ खिलवाड़ किया है, उन्हें तोड़ मरोड़ कर अपने राजनीतिक हित के लिए प्रयोग किया है.

 

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने हर संवैधानिक संस्था को मृतप्राय कर देने का षड्यंत्र रचा है ताकि सरकार द्वारा किए जा रहे अन्याय व अत्याचार के विरुद्ध आवाज़ उठाने की कोई संभावना ही ना रहे.लेकिन सरकार कितनी भी कोशिश कर ले, इस तानाशाही का अंत निश्चित है. कहा कि इंदिरा गांधी ने भी संविधान की हत्या और लोकतांत्रिक संस्थाओं को नियंत्रित करने का प्रयास किया था, परंतु उस आपातकाल के काले अध्याय का अंत कैसा हुआ, हेमंत सरकार को याद रखना चाहिए.

 


 

 

 


 


 


 

अधिक खबरें
पलामू प्रमंडलीय बेतला में कांग्रेस पार्टी का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा: बिट्टू पाठक
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 4:34 PM

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश प्रभारी के. राजू जी के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठनात्मक सशक्तीकरण अभियान सृजन 2025 के अंतर्गत पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिलों के प्रखंड अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 23 जुलाई 2025 को, प्रातः 11 बजे,

पलामू में वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया  सावन महोत्सव, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 4:26 PM

सालोंभर अपने सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाली संस्था वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने महिलाओं के लिए सावन महोत्सव का आयोजन किया. संस्था की सचिव शर्मिला वर्मा ने कहा कि रोजमर्रा के जीवन में घर बाहर महिलाएं भी बहुत से तनाव झेल रही हैं इसलिए उनकी खुशी और उन्हें तनावमुक्त रखने के लिए सावन महोत्सव जैसे आयोजन बेहद जरूरी हैं !

सहायक आचार्य अभ्यर्थियों की JSSC से वार्ता बेनतीजा.. आंदोलन की चेतावनी
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 4:13 PM

नामकुम स्थित झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) कार्यालय के बाहर सोमवार को सहायक आचार्य नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया. इसके बाद एक प्रतिनिधि मंडल ने आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से मुलाकात की. हालांकि बातचीत के बाद भी अभ्यर्थी संतुष्ट नहीं हुए.

मंईयां सम्मान योजना' के बाद हेमंत सोरेन ला रहे 'मंईयां बलवान योजना', ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का होगा प्रयास
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 3:58 PM

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की थी. इसका लाभ झारखंड की महिलाओं को मिल रहा है. इस कड़ी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आगे बढ़ाया है और अब वह ला रहे हैं- मंईयां बलवान योजना. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की इस योजना को लाने के पीछे उद्देश्य है राज्य की महिलाओं को

DSPMU रांची में हंगामा: रजिस्ट्रार का घेराव, महिला कर्मचारी पर गंभीर आरोप
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 3:46 AM

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में सोमवार को छात्र संगठनों ने जमकर हंगामा किया. छात्रों ने विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार वासुदेव द्विवेदी के कार्यालय का घेराव किया और जोरदार नारेबाजी की. हंगामे की वजह DSPMU की महिला कर्मी निकिता पर लगाए गए गंभीर आरोप हैं.