Tuesday, Jul 22 2025 | Time 00:21 Hrs(IST)
झारखंड » रांची


मंईयां सम्मान योजना' के बाद हेमंत सोरेन ला रहे 'मंईयां बलवान योजना', ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का होगा प्रयास

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास
मंईयां सम्मान योजना' के बाद हेमंत सोरेन ला रहे 'मंईयां बलवान योजना', ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का होगा प्रयास

 न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की थी. इसका लाभ झारखंड की महिलाओं को मिल रहा है. इस कड़ी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आगे बढ़ाया है और अब वह ला रहे हैं- मंईयां बलवान योजना.  मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन की इस योजना को लाने के पीछे उद्देश्य है राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाना. उनकी सोच है कि वह राज्य की महिलाओं को 2500 रुपये की जो राशि दे रहे हैं, वह न तो बैंकों में पड़ी रहे और न ही उसका दुरुपयोग हो. उन पैसों का सदुपयोग करने के लिए ही हेमंत सोरेन मंईयां बलवान योजना ला रहे हैं.

हेमंत सोरेन नयी योजना से ऐसे पहुंचाएंगे महिलाओं को लाभ

खबर है कि जोहार योजना के तहत हेमंत सरकार महिलाओं को राशि उपलब्ध कराएगी. यह राशि महिलाओं के लिए स्टार्टअप पूंजी का काम करेगी. इस राशि का उपयोग वित्तीय संसाधनों की कमी पूरी करने के लिए किया जा सकेगा. जैसे- अगर किसी महिला को कोई दुकान खोलना हो, मुर्गी पालन करना है, खेती-बारी से रोजगार को बढ़ाना हो, तो इन सबके लिए विभिन्न रूपों से मदद कर सकती है. इसमें ग्रामीण विकास विभाग भी मदद करेगा.

32 लाख महिलाओं को मिलेगा प्रत्यक्ष लाभ

हेमंत सोरेन की इस योजना का लाभ करीब 32 लाख महिलाएं को मिलेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच है कि मंईयां सम्मान की राशि बैंकों में निष्क्रिय न पड़ी रहे, उससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था चलती रहनी चाहिए. महिलाएं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी तो उनकी उद्यमशीलता विकसित होगी. छोटे कारोबार से शुरुआत करने के बाद बढ़े उद्योग में बढ़ने की दिशा में यह एक सार्थक कदम साबित हो सकता है. इस योजना से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं को निश्चित तौर पर और भी लाभ पहुंचेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी.

यह भी पढ़ें: मॉनसून सत्र शुरू होते ही 'ऑपरेशन' में लगा विपक्ष, हंगामों के बीच आगे बढ़ रहा सत्र

 

 

 

 

अधिक खबरें
गूंज परिवार ने कार्डियक एंबुलेंस सेवा बेहतर करने के लिए सिंगपुर अस्पताल के साथ किया समझौता
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 9:59 PM

गूंज परिवार सिल्ली ने मुरी स्थित सिंगपुर नर्सिंग होम के साथ मिलकर कार्डियक एंबुलेंस सेवा बेहतर करने के लिए एक सैद्धांतिक समझौता किया. सिल्ली स्टेडियम परिसर में एक सादे समारोह में प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाईक व गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह के उपस्थिति में गूंज परिवार के अध्यक्ष सुनील सिंह, सचिव दुबराज महतो एवं सिंगपु

रांची DC मंजूनाथ भजंत्री के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 8:55 PM

रांची के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री के जनता दरबार में सोमवार को फरियादियों की भारी भीड़ देखने को मिली. लोगों ने अपनी समस्याएं लेकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई, वहीं कई मामलों में मौके पर ही त्वरित समाधान भी किया गया.

रांची: मांडर में गोलीबारी, काम से लौट रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 8:36 PM

झारखंड की राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र में रविवार शाम गोलीबारी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई. मांडर के टांगरबंसली स्थित गुलजार मोहल्ला में चाचकोपी निवासी बबलू नामक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए निर्देश
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 8:05 PM

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि राज्य में मतदान केंद्रों के नजरी–नक्शा बनाने एवं जियो फेंसिंग करने का कार्य किया जा रहा है. इस दौरान यह भी सुनिश्चित करना है कि मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर से कम की दूरी तय करनी हो साथ ही एक मतदान केंद्र पर 1200 से अधिक मतदाता न हो. इसके साथ ही मतदान केंद्र के विखंडन के दौरान इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि एक परिवार या एक टोले के मतदाताओं को अलग अलग मतदान केंद्र पर जाना न पड़े. के. रवि कुमार सोमवार को निर्वाचन सदन से सभी जिलों के उप जिल निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक कर रहे थे.

महेंद्र सिंह धोनी के पुराने घर में खुला न्यूबर्ग पल्स डायग्नोस्टिक्स का अत्याधुनिक सेंटर, माही ने किया उद्घाटन
जुलाई 21, 2025 | 21 Jul 2025 | 7:55 PM

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पुराने घर में अब मरीजों की जिंदगी संवरेंगी. रांची के हरमू क्षेत्र स्थित धोनी के पूर्व निवास पर सोमवार को न्यूबर्ग पल्स डायग्नोस्टिक्स ने अपना पहला अत्याधुनिक इंटेग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर शुरू किया. उद्घाटन खुद माही ने किया, इस अवसर पर कई जाने-माने डॉक्टर और विशिष्ट अतिथि भी मौजूद थे.